High Uric Acid Reducing Tips: आजकल की अस्त-व्यस्त जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड गाउट की समस्या को बढ़ा सकता है। यह एसिड जोड़ों में जमा होने लगता है, जिस कारण सूजन, गठिया और जोड़ों में दर्द होने लगता है और किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी से जानते हैं यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या किया जा सकता है।
हाई यूरिक एसिड के संकेत
- पेशाब में जलन होना।
- पेशाब करने में दिक्कत होना।
- पेशाब में खून आना।
- जोड़ों में दर्द और सूजन आना।
- शरीर में गांठ महसूस करना।
- शरीर में अचानक कमजोरी आना।
यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें?
अखरोट
लगातार 21 दिनों तक अखरोट खाने से बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कम हो जाता है। इसे खाने के लिए आपको रात में 2 अखरोट की गिरी पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खानी चाहिए। इससे यूरिक एसिड से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बचना है? रोज खाएं इतनी मात्रा में ये सब्जी, रिसर्च में हुआ खुलासा
फाइबर से भरपूर आहार
दलिया, फल, सब्जियां और अनाज जैसे फूड खाने चाहिए क्योंकि इन फूड्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह फूड यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं।
अधिक मात्रा में पानी पिएं
अगर आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड है, तो लगातार कुछ दिनों तक सही मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से आपके शरीर को हाइड्रेशन मिलता है, जिससे बढ़ा हुआ एसिड का स्तर भी कम होता है।
अजवाइन की चाय
एक्सपर्ट सलीम जैदी के मुताबिक, एक कप पानी में अजवाइन को पकाकर उसे चाय की तरह पीने से कुछ ही दिनो में यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। अजवाइन से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं।
व्यायाम करें
यूरिक एसिड को कम करने के लिए लगातार व्यायाम करना चाहिए क्योंकि इससे वजन नहीं बढ़ता है। ओबेसिटी या बढ़ा हुआ वजन भी यूरिक एसिड की समस्या को बढ़ाता है।
इन चीजों से करें परहेज
रेड मीट, अंडे, चावल, दाल और मीठी चीजों को खाने से बचें क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्यूरिन होता है। ऐसे फूड्स यूरिक एसिड को बढ़ने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: 70 की उम्र से पहले डाइट में करें य बदलाव, दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines