हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाथ-पैर में दिखते हैं Uric Acid के ये 5 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Uric Acid Symptoms: शरीर में कोशिकाओं के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। हालांकि, इसके बढ़ने का सबसे अहम कारण खराब लाइफस्टाइल और खान-पान को माना गया है। आइए जानते हैं इसके बढ़ने पर शरीर में क्या संकेत दिखते हैं।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट है। यह कभी-कभी यह जोड़ों और टिशूज में जमा हो सकता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसका स्तर बढ़ने पर शरीर में कुछ संकेत दिखते हैं, खासतौर पर हाथों और पैरों में जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये संकेत किसी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं हाथों-पैरों में दिखने वाले संकेतों के बारे में।

हाथों और पैरों में यूरिक एसिड के संकेत

1. हाथों और पैरों में सूजन

टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ सकता है। यह अक्सर पैर के अंगूठे, घुटनों, और हाथों में होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

2. घुटनों में सूजन

विज्ञापन

यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से खून में क्रिस्टल बनने लगते हैं। इससे गाउट की समस्या होती है, जिससे घुटनों में सूजन और दर्द की समस्या बढ़ती है।

3. टोफस (Tophus)

विज्ञापन

इसमें यूरिक एसिड बढ़ने पर स्किन के अंदर सूजन हो जाती है, जिससे इलाज के जरिए ही ठीक किया जा सकता है। इसे टोफी भी कहा जाता है, जो कई अंगों में हो सकती हैं, जैसे- पैर, घुटने या कलाई।

4. गर्माहट और लालिमा

विज्ञापन

यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में गर्माहट महसूस हो सकती है और वहां की त्वचा लाल या बैंगनी रंग की दिखने लगती है। यह गाउट अटैक का एक प्रमुख संकेत भी होता है, जिसे हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह स्थिति अक्सर तब ही आती है, जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है।

photo credit-freepik

विज्ञापन

5. मूवमेंट करने में परेशानी महसूस करना

यूरिक एसिड से क्रिस्टल बनते हैं। इन क्रिस्टल से ही चलने-फिरने में दिक्कत आती है। दरअसल, ये क्रिस्टल खून में जमा हो जाते हैं, जिससे सूजन, दर्द और जलन महसूस हो सकते हैं। ये परेशानी अंगूठे, टखनों या घुटनों में महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

  • अधिक से अधिक पानी पिएं।
  • शराब और तली हुई चीजों का सेवन कम करें।
  • फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
  • अगर दवा खाते हैं, तो अपनी दवाओं को सही समय पर लें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola