Side Effects of High Level Salt in Body: शरीर में ज्यादा नमक होना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं, ज्यादा नमक का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे- ब्लड प्रेशर, सूजन, कमजोरी। इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें ये गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इनके लक्षणों को समझना जरूरी होता है, जानिए कैसे इससे बच सकते हैं।
शरीर में ज्यादा नमक होने पर दिखते है ये 4 संकेत
हाई ब्लड प्रेशर
अगर आपके शरीर में नमक की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है तो इसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। नमक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी का कारण बन सकती है। इसमें दिल की धड़कन तेज होना, सिरदर्द , चक्कर आना आदि जैसी समस्या शामिल हैं। अगर ये लक्षण महसूस होते हैं तो यह आपके शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने का इशारा हो सकता है।
शरीर में सूजन
अगर आप ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं तो शरीर में पानी जमा हो सकता है इससे हाथ, पैर और चेहरे पर सूजन आ सकती है। ऐसा अक्सर सुबह के समय होता है, जब भी सोकर उठें और चेहरा सूजा या फूला दिखे तो सोडियम की मात्रा बढ़ गई है। इससे जल्दी से कंट्रोल कर लें।
ज्यादा प्यास लगना
ज्यादा नमक खाने से बार-बार प्यास लग सकती है, ये शरीर का एक तरीका होता नमक को बाहर निकालने का, शरीर ऐसा इसलिए करता है ताकि बॉडी में नमक बैलेंस रहे। ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
side effects of salt
थकान और कमजोरी
ज्यादा नमक खाने से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। क्योंकि इससे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सोडियम हमारे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को कमजोर करता है, इसलिए इंसानी शरीर कमजोर महसूस होने लगता है।
ये भी पढ़ें– सोते समय अंधेरा क्यों जरूरी? नई रिसर्च में नींद को लेकर हुआ खुलासा, यहां सीखिए बेस्ट स्लीपिंग टेकनिक
पेशाब के कलर में बदलाव
शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने से पेशाब का रंग गहरा हो जाता है, इससे इंसान की किडनी भी खराब हो सकती है। अगर यूरिन का रंग सामान्य से गहरा यानी गाढ़ा पीलाा और भूरे रंग का हो तो ये एक साइन है कि शरीर में नमक का लेवल तेज है। नमक ज्यादा होने से यूरिन करते समय जलन भी महसूस हो सकती है।
सिरदर्द की समस्या होना
जिस इंसान के शरीर में ज्यादा मात्रा में नमक रहता है उसे अक्सर सिरदर्द की शिकायत बनी रहती है, ऐसे लोगों का शरीर डिहाइड्रेट रहता है, इसलिए सिर में दर्द होता है। यदि ज्यादा परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नमक की मात्रा को बैलेंस कैसे करें?
खाने में नमक की मात्रा को कम करें, सिर्फ उतना नमक खाएं जितना शरीर की जरूरत हो। नमक बैलेंस करने के लिए आप फ्रूट जूस और सब्जियों के रस का सेवन कर सकते हैं। रोज 1 गिलास जूस पीना फायदेमंद होगा। अच्छी गुणवत्ता वाला नमक या फिर पिंक हिमालयन सॉल्ट खाने से भी शरीर को लाभ मिलेगा। नियमित रूप से पानी पीते रहें।
ये भी पढ़ें-Lip Cancer Symptoms: होंठ कैंसर के 7 संकेतों को न करें इग्नोर! जानें लक्षण, कारण और बचाव
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
19 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
23 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines