Cancer Risk Diet: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण बड़ी संख्या में दुनियाभर में मरीज जूझ रहे हैं. इस बीमारी का अभी तक कोई पक्का इलाज सामने नहीं आया है, जिस कारण बड़ी संख्या में कैंसर से पीड़ित मरीजों की मौत तक हो जाती है. आज दुनिया में एक या दो नहीं बल्कि कई प्रकार के कैंसर पाए जाते हैं, जिसके राहत पाने के लिए मरीज तरह-तरह की दवाइयों, डाइट आदि को अपान रहा है. लेकिन कुछ रिसर्च साफ बताती है कि शरीर में कैंसर के पैदा होने की एक बड़ी वजह हमारी खुद की गलती है. भले ही जिन लोगों के परिवार में इतिहास में पहले किसी को कैंसर रहा हो, उनमें इस बीमारी का खतरा बना रहता है, लेकिन हम क्या खा रहे हैं, कैसा खा रहे हैं और हमारी डाइट कैसी है ये भी काफी मायने रखती है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे रिस्क फैक्टरों के बारे में बताएंगे, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाती है.
यह भी पढ़ें: रोजाना 30-45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए क्यों जरूरी है
कैंसर शरीर में कैसे पैदा होता है?
इस बात को समझ लें कि कैंसर अचानक से होने वाली कोई वायरल फीवर नहीं है, बल्कि यह शरीर में धीरे-धीरे अपनी जड़ों को मजबूत करती है. WHO की रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर एक रोग है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं बदल जाती हैं और अनियंत्रित हो कर बढ़ने लगती हैं. ये बदली हुई कोशिकाएं एक मिलकर गांठ बना लेती हैं, जिसे ट्यूमर कहते हैं. यह ट्यूमर फैलती रहती है और व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती हैं. कई रिसर्च बताती है कि इसके शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते हैं, इसलिए पहले से ही बचाव करना कैंसर जैसी स्थिति से बचा सकती है.
डाइट में मौजूद इन चीजों से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
ICMR की द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे खानपान के कारण कैंसर का खतरा बढ़ता है. इनमें;
- 10 में से 1 कैंसर (10%) का संबंध खानपान से हो सकता है और इनमें से आधे से ज्यादा मामले इसलिए होते हैं क्योंकि लोग दिन में 5 बार से कम फल और सब्जियां खाते हैं.
- अगर आपकी डाइट में सैचुरेटेड फैट वाली चीजें शामिल हैं, और आप ज्यादा उसका सेवन करते हैं, तो कैंसर का खतरा बना रहता है.
- ज्यादा रेड मीट का सेवन, नमक का बहुत सेवन, कम फाइबर वाला खाना भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है.
- इसके अलावा, खाना पकाने का तरीका भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. ज्यादा तापमान पर खाना पकाने से कुछ केमिकल निकलते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उनमें कैंसर होने का खतरा पैदा कर सकते हैं.
- साथ ही, ज्यादा मसालेदार खाना, तला हुआ खाना, ज्यादा मिर्च वाला खाना भी कैंसर के खतरे को बढ़ाता है.
- शराब और अचार वाले खाने का सेवन पेट के कैंसर के लिए अलग-अलग जोखिम के बारे में भी रिपोर्ट में बताया गया है. खासतौर पर शराब कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, जिनमें लिवर, मुंह, आंत, गले, खाने की नली और ब्रेस्ट का कैंसर शामिल है.
कैंसर से बचाव के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?
- मोटे अनाज (जैसे राई, ज्वार, मक्का, जौ और बाजरा) में मौजूद अघुलनशील अनाज फाइबर का सेवन करें (ऐसे अनाज जिसमें मौजूद फाइबर पानी में न घुलें).
- विटामिन A, E और सेलेनियम, जिंक जैसे ट्रेस मिनरल्स को डाइट में शामिल करें.
- विटामिन-D और कैल्शियम को भी डाइट में रखें, क्योंकि यह कोलोरेक्टल कैंसर से सुरक्षा देने में मदद करता है.
- ग्रीन टी
- सब्जियां और फल का भी सेवन करने की आदत डालें.
यह भी पढ़ें: किस बीमारी में अचानक बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगने लगती है? जानिए आपके शरीर में क्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
9 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
10 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
11 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
18 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines