रोजाना 30-45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए क्यों जरूरी है थोड़ी एक्सरसाइज

व्यस्त रूटीन के कारण अक्सर लोग एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं और कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. आइए आपको अगर आप थोड़ा ध्यान अपनी फिजिकल एक्टिविटी पर देंगे, तो इससे सेहत पर कैसा असर दिखेगा.

Daily Physical Activity Benefits For Health
1 / 9

आज की लाइफस्टाइल में कहीं न कहीं हमारी फिजिकल एक्टिविटी पीछे रह गई है, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना की 30-45 मिनट की एक्सरसाइज आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकती है?  

विज्ञापन

रोजाना वॉक से सेहत को मिलेगा फायदा

रोजाना वॉक से सेहत को मिलेगा फायदा2 / 9

ICMR और NIN की गाइडलाइन के अनुसार, एडल्ट के लिए रोजाना करीब 30 से 45 मिनट तेज चाल से चलना या हल्की एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. इससे शरीर एक्टिव रहता है और फिटनेस बेहतर बनी रहती है.

विज्ञापन

बच्चों के लिए रोजाना एक्टिव रहना भी जरूरी

बच्चों के लिए रोजाना एक्टिव रहना भी जरूरी3 / 9

गाइडलाइन के अनुसार, बच्चों को रोजाना लगभग 60 मिनट शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की आदत डालनी चाहिए. जैसे खेलना, दौड़ना, साइकिल चलाना और अन्य एक्टिविटी, जो वजन को कंट्रोल रखने और ज्यादा वजन और मोटापे के खतरे को घटाने में मदद कर सकती हैं.

वजन कंट्रोल रखने में मददगार

वजन कंट्रोल रखने में मददगार4 / 9

नियमित फिजिकल एक्टिविटी करते रहने से कैलोरी घटती है, जिससे शरीर का वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. हर वक्त एक्टिव रहने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम होता है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर की कार्यक्षमता बेहतर होती है.

विज्ञापन

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद5 / 9

नियमित फिजिकल एक्टिविटी मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने में भी मददगार हो सकती हैं. इसके साथ शरीर का लचीलापन भी बेहतर हो सकता है, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से करने और एक एक्टिव लाइफस्टाइल बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम6 / 9

आपको जानकर हैरानी होगी कि, नियमित शारीरिक गतिविधि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों जैसी लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं. यह हड्डियों की कमजोरी और कुछ कैंसर के जोखिम को घटाने में भी मददगार हो सकती है.

विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है अच्छा असर

मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है अच्छा असर7 / 9

फिजिकली एक्टिविटी सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है. नियमित एक्सरसाइज से बेहतर महसूस करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है.

योग शरीर और मन दोनों के लिए खास

योग शरीर और मन दोनों के लिए खास8 / 9

योग भी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, जिसमें अलग-अलग आसनों के साथ सांस लेने की तकनीक और ध्यान जैसी कई आसान शामिल होती हैं. नियमित योग शरीर को एक्टिव रखने, लचीलापन बढ़ाने और मानसिक शांति व आराम महसूस करने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

इस बात का भी रखें ख्याल

इस बात का भी रखें ख्याल9 / 9

अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही कोई एक्टिविटी करें. क्योंकि आपकी हेल्थ की स्थिति देखकर कब, कितने देर और क्या करना है, वह ही सही बता सकते हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रहती है कब्ज की समस्या? बाबा रामदेव से जानिए कैसे साफ होगा आपका पेट अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन