Cholesterol Badhne Ke Lakshan: शरीर नेचुरली कॉलेस्ट्रोल बनाता है जो शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है. लेकिन, यही कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है. इसे हाई कॉलेस्ट्रोल या गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है. कॉलेस्ट्रोल एक तरह का वसा जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है. यह बहुत ज्यादा बढ़ने लगे तो रक्त धमनियों में जमने लगता है और ब्लड फ्लो को रोकता है. यह साइलेंट किलर की तरह काम करता है और शरीर की कार्यक्षमता को कम करता है. वक्त रहते हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) की दिक्कत को ना पहचाना जाए तो इससे हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 लक्षण क्या हैं?
सीने में दर्द – कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिल से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है. इसमें सीने में दर्द महसूस होता है और ब्लड फ्लो कम होने से सीने में असहजता महसूस होती है.
आंखों के पास पीले धब्बे – आंखों के आस-पास पीले चकत्ते नजर आने लगते हैं और त्वचा पर गांठ बनने लगती है. यह आंखों के नीचे या पलकों के ऊपर भी दिख सकते हैं.
पैरों का सुन्न होना या झनझनाहट – हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण पैरों की नसों तक खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में रक्त का प्रवाह कम होने से पैर अक्सर ही सुन्न हो जाते हैं या उनमें झनझनाहट महसूस होती है.
सिर में दर्द – कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिल ही नहीं बल्कि दिमाग तक भी खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है. इससे अक्सर ही सिर में दर्द रहने लगता है.
थकान और सांस फूलना – अगर हल्का-फुल्का कोई काम करके या सीढ़ियां चढ़ते हुए थकान महसूस होती है और सांस फूलने लगती है तो यह हाई कॉलेस्ट्रोल का संकेत हो सकता है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण
- खराब खानपान से कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है.
- एक्सरसाइज की कमी कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की वजह बनती है.
- धूम्रपान करने से गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है.
- मोटापा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का एक बड़ा कारण है.
- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है.
किन बीमारियों में कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है
- लिवर की बीमारी
- किडनी की बीमारी
- टाइप 2 डायबिटीज
- अंडरएक्टिव थायराइड में
- शरीर में ग्रोथ हार्मोन की कमी होने पर.
कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए क्या करें
हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए फैटी फूड्स खाना कम कर दें. खानपान से ज्यादा तेल और मसाले वाली चीजें हटा दें. रोजाना वॉक करने की आदत डालें, हो सके तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करें. धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन ना करें और हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines