Cholesterol Causes: सुबह की इस आदत से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल का स्तर, इन तरीकों से करें बचाव

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से लगभग दुनियाभर के लोग परेशान हैं। इस समस्या से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है। सुबह की कुछ आदतों के कारण यह परेशानी बढ़ जाती है।

Cholesterol Causes

Cholesterol Causes

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल का संबंध अन्य गंभीर बीमारियों से रहता है। इसका स्तर नियंत्रित रहना बेहद जरूरी है। हर किसी के शरीर में यह मौजूद होता है, जो दो प्रकार के होते हैं। गुड और बैड, गुड यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल जिसकी मौजूदगी हमें स्वस्थ रखती है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक का जोखिम सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो हमारी अच्छी-बुरी आदतों के कारण बढ़ता है। सुबह-सुबह की कुछ आदतें हैं, जो Cholesterol को इंक्रीज करती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की यह आदत बढ़ाती है Cholesterol

1. भूखे रहने से- अगर आप सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं या फिर समय से न करके देरी से ब्रेकफास्ट करते हैं, तो यह आदत बिल्कुल सही नहीं है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे सामान्य और अधिक प्रभावित करने वाला कारण यही है। इसलिए, आपको कभी भी अपना ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए।

2. व्यायाम न करना- शारीरिक गतिविधियां भी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होती हैं। अगर आपका शरीर मूवमेंट नहीं करेगा, तो इससे वसा के जमने का रिस्क बढ़ता है। सुबह-सुबह हमें हमारे शरीर को एक्टिव रखने की जरूरत होती है, इसके लिए आपको हल्की-फुल्की कसरत जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन
Cholesterol Controlling Foods

फोटो क्रेडिट-freepik

3. धूम्रपान करना- कुछ लोगों की आदत होती है सुबह के समय स्मोक करने की, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। स्मोकिंग से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। सुबह सबसे पहले स्मोकिंग करना और भी कई गंभीर बीमारियों के रिस्क को बढ़ाता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, सुबह खाली पेट चाय पीने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। खासतौर पर दूध और चीनी से बनी हुई चाय का सेवन ज्यादा हानिकारक है।

कैसे कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल?

  1.  हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज सुबह की शुरुआत नींबू पानी से कर सकते हैं।
  2. ये लोग नाश्ते में हेल्दी ओट्स बाउल, जिसमें नट्स और शहद होते हैं, का सेवन कर सकते हैं।
  3. नाश्ते में अलसी के बीज, ग्रीन टी भी पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ