Health Tips: आजकल बहुत से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते, जिससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है. हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होने लगती है और ह्रदय रोग व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. यदि आप भी कोलेस्ट्रॉल (Control Cholesterol) के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है संतुलित आहार लेना, और ऐसी सब्जियां खाना जिनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर हों. आइए जानते हैं वे कौन-सी 5 सब्जियां हैं जिनका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके साथ ही आपके हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं.
ब्रोकोली
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है, तो ब्रोकोली (Broccoli) का सेवन जरूर करें. यह एक बेहतरीन सब्जी है जिसमें विटामिन, मिनरल और हाई फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. ब्रोकोली ह्रदय रोग से बचाव करने में मदद करती है। आप इसे उबालकर खाएं, यह सबसे फायदेमंद होता है.
भिंडी
भिंडी (Lady Finger) एक स्वादिष्ट हरी फली वाली सब्जी है, जो बहुत से लोगों की पसंदीदा होती है. भिंडी में पाया जाने वाला जेल (चिपचिपा पदार्थ) कोलेस्ट्रॉल के कणों को कम करने में मदद करता है. आप इसे सब्जी, सूप, स्टर-फ्राई या करी के रूप में खा सकते है.
ये भी पढ़ें- थायराइड में कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, बढ़ सकती हैं दिक्कतें
बैंगन
बैंगन (Eggplant) में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. अगर आप बैंगन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है. इसमें कैलोरी (Calorie) कम होती है लेकिन विटामिन और मिनरल भरपूर होते हैं, जो ह्रदय के लिए लाभकारी हैं. आप चाहें तो इसे ग्रिल करके खाएं.
गाजर
गाजर (Carrot) न केवल आंखों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करती है. इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है. इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है. आप इसे कच्चा या कम तेल में पका कर नाश्ते में खाएं.
पालक
हरी पत्तेदार सब्जी पालक (Spinach) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है. इसमें भरपूर फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, जो ह्रदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं. आप इसे सलाद, स्मूदी या सब्जी के रूप में खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें कि बढ़ गया है कॉलेस्ट्रोल? डॉक्टर ने बताया खून की नलियां ब्लॉक होने पर कौन-से लक्षण दिखते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
15 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines