हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखते हैं ये 5 संकेत, अनदेखा करना पड़ सकता है भारी!

High Cholesterol Symptoms: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आप गंभीर आपात स्थिति में आ सकते हैं। मसूड़ों की सूजन, ड्राई माउथ जैसे संकेत अनदेखा करने वाले नहीं होते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के इन संकेतों के बारे में जो आपके मुंह के अंदर दिखाई पड़ते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल का अप-डाउन साइलेंट किलर की तरह काम करता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में दो प्रकार से मौजूद होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल, इनमें से गुड कोलेस्ट्रॉल ऐसा है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने से दिल की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हमारे मुंह के अंदर भी कुछ संकेत नजर आते हैं, जिन्हें समझने की जरूरत होती है। खासतौर पर सर्दियों के सीजन में।

मुंह के ये संकेत बताएंगे Cholesterol का लेवल

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल का आमतौर पर दांतों और मसूड़ों से कोई लेन-देन नहीं है लेकिन कुछ संबंध है, जो मुंह की सेहत को कोलेस्ट्रॉल से जोड़ता है। जैसे कि मसूड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से ड्राइनेस बढ़ना भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

1. ड्राई माउथ- मुंह के अंदर ड्राइनेस होने के 2 कॉमन कारण पानी की कमी और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मुंह सुखा-सुखा रहता है।

2. मुंह में सूजन- यह सूजन मसूड़ों की सूजन से अलग होती है। इसमें सूजन अंदर की तरफ होती है लेकिन बाहर से देखने पर आपको आपके गाल फूले-फूले दिखाई देंगे। इसका एक कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन का प्रभावित होना है।

विज्ञापन

3. मसूड़ों में सूजन- मसूड़ों में सूजन होना भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत होता है। हालांकि, मसूड़ों में सूजन का एक कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी है। इस समस्या को पीरियोडोंटाइटिस कहते हैं, जो मसूड़ों की बीमारी होती है।

फोटो क्रेडिट-freepik

विज्ञापन

4. लाल मसूड़े- मसूड़ों का रंग लाल होना भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत है। कई बार मसूड़ों से खून भी निकल जाता है, जिससे संक्रमण भी बढ़ सकता है।

5. पीले धब्बे या गांठें दिखना- मुंह के आस-पास की त्वचा पर पीले रंग की गांठें दिखाई देना भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत है। हालांकि, चेहरे पर भी पीले रंग के ऐसे धब्बे दिखाई दे सकते हैं, जैसे आंखों के या कान के पास।

विज्ञापन

बचाव के लिए क्या करें?

  1. स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  3. फिजिकली एक्टिव रहें।
  4. वजन नियंत्रित करें।
  5. ज्यादा धूम्रपान से बचें।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola