High Cholesterol Signs: हम कितना भी हेल्दी रहने की कोशिश कर लें। हमारा शरीर हमें कुछ न कुछ मामलों में परेशान करता रहता है। ऐसा ही एक स्पेशल केस कोलेस्ट्रॉल का है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को लेकर कहा जाता है कि बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय के धमनियों में रुकावट डालता है क्योंकि इनमें गंदा कोलेस्ट्रॉल जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से सबसे ज्यादा खतरा हृदय रोगों का ही होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल से हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा तेज रहता है। चलिए, समझते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 शुरुआती संकेतों के बारे में।
High Cholesterol के 5 शुरुआती संकेत
1. स्किन पर फैट जमना
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से त्वचा पर पीले रंग का फैट बनने लगता है। जिसे फैट डिपोजिट कहते हैं। ये आपको आंखों के आसपास या फिर जॉइंट्स पर जमा हुआ दिख जाएगा।
ये भी पढ़ें- Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे
2. सीने में दर्द
हाई कोलेस्ट्रॉल से सीने में दर्द महसूस होता है। खासतौर पर रात को सोते समय आपको हल्का-हल्का दर्द होता है जो कि आम नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज पैदा होती है। ब्लॉकेज हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है।
3.सांस लेने में तकलीफ
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से इंसान को सांस लेने में तकलीफ होती है। दरअसल, ऑक्सीजन पाइप में कोलेस्ट्रॉल का बिल्डअप हो जाता है, जिसके चलते सांस लेने में तकलीफ होती है। ऐसा अक्सर शारीरिक गतिविधियां या दौड़ करते समय महसूस होता है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
4. कमजोरी या झनझनाहट
अगर आपको शरीर के किसी अंग में झनझनाहट महसूस होती है, जैसे पैरों और हाथों की उंगलियों में तो ये संकेत है कि आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है। अत्यधिक कमजोरी होना भी कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है।
5. थकान
नॉर्मल से ज्यादा थकान होना आम नहीं है। ज्यादा थकान होने से आपका हृदय खून को सही से पंप नहीं कर पाता है। ये थकावट भी रात के समय ज्यादा महसूस होती है। ज्यादा थकावट आपकी ऊर्जा को खत्म करता है।
कोलेस्ट्रॉल की जांच कैसे करें?
कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी होगी। डॉक्टर आपको सही कुछ टेस्ट जिनमें सीबीसी (CBC), लिपिड प्रोफाइल (Lipid Profile) टेस्ट शामिल है।
हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव के उपाय
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या बेहतर रखनी होगी। रोजाना एक्सरसाइज करें, स्मोकिंग का त्याग करें और हेल्दी फूड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बनाए रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
9 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines