High Cholesterol Symptoms: खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होती है। इंसान के शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड और बैड। गुड कोलेस्ट्रॉल की जरूरत हमारे शरीर को होती है ताकि हम स्वस्थ रहें। वहीं, खराब कोलेस्ट्रॉल से आप बीमार हो सकते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ते ही हार्ट की बीमारियों का रिस्क तेज हो जाता है, इनमें हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेलियर जैसे रोग शामिल हैं। डाइटिशियन प्रेरणा चौहान ने शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के संकेतों के बारे में बताया है, जिसमें पैरों का दर्द भी शामिल है। यह आम संकेत हैं, जो रात के समय नजर आते हैं और नजरअंदाज किए गए तो खतरनाक हो सकता है।
प्रेरणा चौहान मशहूर डाइटिशियन और यूट्यूबर हैं, जो अपने यूट्यूब पेज पर हेल्थ वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर
रात के ये 5 संकेत हो सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल की चेतावनी
1. पैरों में ऐंठन
डाइटिशियन प्रेरणा बताती हैं कि रात के समय पैरों में सूजन, ऐंठन या दर्द होना कोलेस्ट्रॉल के बढ़े होने का संकेत है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इससे पैरों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जो दर्द को बढ़ाता है। अगर रोजाना आपको यह दर्द महसूस हो रहा है तो आपको LDL और HDL टेस्ट करवाने की जरूरत है।
2. सांस लेने में तकलीफ
रात को कई बार सोते या लेटे वक्त अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी सीधा-सीधा संकेत है बैड कोलेस्ट्रॉल का। खासतौर पर, अगर आपने तला-भुना खाना नहीं खाया है और फिर भी ऐसा हो रहा है, तो इस बात पर ध्यान दें।
3. पसीना आना
अगर रात को खाना खाने के बाद आपको अचानक पसीना आने लगे तो इसे नजरअंदाज ना करें। गर्मियों में कुछ लोगों को पसीना आ सकता है लेकिन एसी-पंखे की हवा में होने के बाद भी ऐसा होना सही नहीं है।
4. नींद न आना
बिस्तर पर लेटे-लेटे घंटों हो गए हैं लेकिन नींद नहीं आ रही हैं यानी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ी हुई है। इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्रेन को ऑक्सीजन सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती है।
5. पैरों का ठंडा होना
सर्दियों में पैर ठंडे होना सामान्य बात है लेकिन रजाई-कंबल में रहने के बाद या फिर हमेशा किसी भी मौसम में बेवजह पैरों का ठंडा होना कोलेस्ट्रॉल का संकेत है। इन सभी संकेतों को अवॉइड करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है, इसलिए तुरंत इलाज करवाएं।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए टिप्स
- 20-30 मिनट एक्सरसाइज या पैदल वॉक करें।
- खूब पानी पिएं।
- रोजाना दिन में किसी भी एक मील में सलाद शामिल करें।
- ज्यादा वेट न बढ़ने दें।
- इसके अलावा, रिफाइंड तेलों में पकाया खाना खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- नींद में हार्ट फेल होने के 5 संकेत, पता लगने पर भी नजरअंदाज करना जानलेवा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
43 mins agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
2 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
6 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
21 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines