रात को बॉडी में दिखें ये 5 संकेत तो वो इस बीमारी के लक्ष्ण, डाइटिशियन से जानें बचाव के टिप्स

High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल की बीमारी लगभग हर किसी को हो रही है। बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल गंभीर बीमारियों का बुलावा होता है। इसमें हार्ट की बीमारी होने की संभावनाएं सबसे अधिक होती हैं। आइए डाइटिशियन से जानते हैं इसके रात में दिखने वाले संकेत और बचाव के उपाय।

High cholesterol signs

फोटो क्रेडिट- Freepik

High Cholesterol Symptoms: खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होती है। इंसान के शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड और बैड। गुड कोलेस्ट्रॉल की जरूरत हमारे शरीर को होती है ताकि हम स्वस्थ रहें। वहीं, खराब कोलेस्ट्रॉल से आप बीमार हो सकते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ते ही हार्ट की बीमारियों का रिस्क तेज हो जाता है, इनमें हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेलियर जैसे रोग शामिल हैं। डाइटिशियन प्रेरणा चौहान ने शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के संकेतों के बारे में बताया है, जिसमें पैरों का दर्द भी शामिल है। यह आम संकेत हैं, जो रात के समय नजर आते हैं और नजरअंदाज किए गए तो खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन

प्रेरणा चौहान मशहूर डाइटिशियन और यूट्यूबर हैं, जो अपने यूट्यूब पेज पर हेल्थ वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

रात के ये 5 संकेत हो सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल की चेतावनी

1. पैरों में ऐंठन

विज्ञापन

डाइटिशियन प्रेरणा बताती हैं कि रात के समय पैरों में सूजन, ऐंठन या दर्द होना कोलेस्ट्रॉल के बढ़े होने का संकेत है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इससे पैरों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जो दर्द को बढ़ाता है। अगर रोजाना आपको यह दर्द महसूस हो रहा है तो आपको LDL और HDL टेस्ट करवाने की जरूरत है।

2. सांस लेने में तकलीफ

विज्ञापन

रात को कई बार सोते या लेटे वक्त अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो यह भी सीधा-सीधा संकेत है बैड कोलेस्ट्रॉल का। खासतौर पर, अगर आपने तला-भुना खाना नहीं खाया है और फिर भी ऐसा हो रहा है, तो इस बात पर ध्यान दें।

3. पसीना आना

विज्ञापन

अगर रात को खाना खाने के बाद आपको अचानक पसीना आने लगे तो इसे नजरअंदाज ना करें। गर्मियों में कुछ लोगों को पसीना आ सकता है लेकिन एसी-पंखे की हवा में होने के बाद भी ऐसा होना सही नहीं है।

विज्ञापन

4. नींद न आना

बिस्तर पर लेटे-लेटे घंटों हो गए हैं लेकिन नींद नहीं आ रही हैं यानी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ी हुई है। इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्रेन को ऑक्सीजन सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती है।

विज्ञापन

5. पैरों का ठंडा होना

सर्दियों में पैर ठंडे होना सामान्य बात है लेकिन रजाई-कंबल में रहने के बाद या फिर हमेशा किसी भी मौसम में बेवजह पैरों का ठंडा होना कोलेस्ट्रॉल का संकेत है। इन सभी संकेतों को अवॉइड करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है, इसलिए तुरंत इलाज करवाएं।

विज्ञापन

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए टिप्स

  • 20-30 मिनट एक्सरसाइज या पैदल वॉक करें।
  • खूब पानी पिएं।
  • रोजाना दिन में किसी भी एक मील में सलाद शामिल करें।
  • ज्यादा वेट न बढ़ने दें।
  • इसके अलावा, रिफाइंड तेलों में पकाया खाना खाने से बचें।

ये भी पढ़ें- नींद में हार्ट फेल होने के 5 संकेत, पता लगने पर भी नजरअंदाज करना जानलेवा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ