खून में मिलते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के 10 संकेत! अपना लीजिए डाइटीशियन की सलाह

High Cholesterol Symptoms: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके बढ़ने से शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है। आइए आपको बताते हैं एक्सपर्ट की राय।

High Cholesterol Symptoms

High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या इतनी गंभीर है कि अब लोग इसका नाम सुनते ही घबरा जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर हार्ट हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। कोलेस्ट्रॉल एक लुब्रीकेंट है जो खून में पाया जाता है। बॉडी में कोलेस्‍ट्रॉल होना वैसे तो एक नॉर्मल बात है क्योंकि यह बॉडी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल आर्टरी में पहुंचता है, तो इससे यह ब्लड वेसल्‍स में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये संकेत। डाइटिशियन प्रेरणा से जानिए कंट्रोल करने के कुछ सरल उपाय।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेतों और बचाव के उपायों के बारे में हमें डाइटिशियन प्रेरणा चौहान बता रही हैं। प्रेरणा अपना एक यूट्यूब हैंडल चला रही हैं, जहां वे सेहत से जुड़ी टिप्स के बारे में बताती हैं।

विज्ञापन

Cholesterol बढ़ने के संकेत

1. होठों पर दाने- लिप्स के ऊपर या आस-पास पीले दाग-धब्बे या छोटे महीन दाने होना खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत हैं।

2. आंखों के आस-पास- अगर आपको अपनी आंखों के आस-पास पीले रंग के दाग-धब्बे या हल्के-हल्के दाने दिखते हैं, तो यह भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत होते हैं।

विज्ञापन

3. पेट के आस-पास- कोलेस्ट्रॉल के दाने बिल्कुल हल्के, पतले या मस्से जैसे हो सकते हैं। ये दानें पेट की त्वचा पर अधिक नजर आते हैं।

विज्ञापन

4. गर्दन के आस-पास- पीले रंग के लिक्विड वाले या लाल रंग के दाने गर्दन के आस-पास दिखना भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं।

5. हिप्स के आस-पास- खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेतों में बंप पर भी पीले दाग और दाने बन सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ अन्य संकेत

1. चेस्ट पेन- अचानक सीने में दर्द होना भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

2. बीपी बढ़ना- अगर आपका ब्लड प्रेशर असंतुलित रहता है, तो यह भी कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

विज्ञापन

3. गुस्सा आना- अचानक गुस्सा आना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है।

4. पसीना आना- ठंडे मौसम में भी पसीना आना कोलेस्ट्रॉल का संकेत है।

विज्ञापन

5. हार्ट बीट तेज होना- हल्के व्यायाम या एक्सरसाइज करने के बाद हार्ट बीट का तेज होना भी कोलेस्ट्रॉल का साइन है।

विज्ञापन

हाई कोलेस्ट्रॉल के नुकसान

जिस इंसान का कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ा रहता है, उसे हमेशा हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, लिवर डैमेज, ब्लडफ्लो में प्रॉब्लम्स के साथ पुरुषों में इनफर्टिलिटी भी हो सकती हैं।

बचाव के उपाय

  • रोजाना आंवला खाएं।
  • फ्राइड फूड्स को अवॉइड करें।
  • खाने में घी और तेल का भी कम से कम इस्तेमाल करें।
  • कार्ब्स अवॉइड करें, जैसे मैदे से बनी चीजें।
  • ज्वार, बाजरा और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ