Diabetes symptoms: आजकल डायबिटीज होना एक आम बात है। हर दूसरे व्यक्ति को ये बीमारी होती है। इस बीमारी में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता है जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। शुरुआती दौर में कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा होता है लेकिन उसे पता ही नहीं चल पाता है। ऐसे में अगर सही समय पर इसका पता न चला तो ये गंभीर बीमारी में बदल सकता है, इसलिए आज हम आपको ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
बार-बार प्यास लगना
प्यास लगना आम है लेकिन पानी पीने के बाद भी प्यास लगना आम नहीं है। दरअसल, जब ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होता है तो किडनी पानी को फिल्टर कर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर कर देती है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और ज्यादा प्यास लगने लगती है।
भूख लगना
ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज की कमी होने लगती है। ऐसे में शरीर दिमाग को भूख लगने का संकेत भेजता है जिसकी वजह से बार-बार भूख लगने लगती है।
ये भी पढ़ें- Morning Sickness से क्या आप भी हैं परेशान? वजह और लक्षण के साथ जानें इलाज
वेट लॉस
डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से एक वेट लॉस भी है। जब कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं मिल पाती है तो कोशिकाएं मांसपेशियों से एनर्जी लेने लगती हैं जिसकी वजह से वेट लॉस होने लगता है।
बार-बार पेशाब आना
अगर आपको भी बार-बार पेशाब आ रही है तो एक बार अपना शुगर लेवल चेक जरूर करवाएं। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर किडनी इसे पेशाब के जरिए बाहर करती रहती है, जिसके कारण आपको ज्यादा पेशाब लगती है।
हाथ पैरों का सुन्न होना
ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ने पर व्यक्ति की नर्व डैमेज होने लगती हैं जिसकी वजह से उन्हें हाथ, पैरों में दर्द और उनका सुन्न होने जैसी समस्याएं होने लगती है। इस समस्या को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है।
थकान
हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर शरीर में ग्लूकोज की कमी होने लगती है। ग्लूकोज शरीर में फुर्ती बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में इसकी कमी होने के कारण थकान महसूस होने लगती है।
आंखों में धुंधलापन होना
अगर आपको भी देखने में दिक्कत हो रही है या आपको भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है तो ये भी हाई ब्लड शुगर लेवल होने का संकेत है। इसमें आंखों में फ्लूइड जमा होने लगता है जो आपकी नजर को कमजोर कर देता है।
ये भी पढ़ें- वजन घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक… बड़े काम का है ये बीज, जानें 5 फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
11 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
15 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
15 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
17 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
19 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
21 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines