Subah Bp Kyun Badhta Hai: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों तक सीमित थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खानपान और नींद की कमी इसके बड़े कारण में से एक हैं. कई लोग सुबह उठते ही जल्दी-जल्दी अपने काम में लग जाते हैं, लेकिन यही आदत उनके लिए खतरा बन सकती है और उन्हें मौत के करीब भी ले जा सकती है. सुबह का समय शरीर के लिए बहुत संवेदनशील होता है और इसी समय हार्ट अटैक के मामले भी ज्यादा देखे जाते हैं, ऐसे में दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, यह आपकी सेहत पर सीधा असर डालता है. आइए जानते हैं सुबह की जाने वाली ऐसी गलती, जो आपकी ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं कुरकुरा चीला, आसान रेसिपी जो स्वाद भी बढ़ाए और वेस्ट से भी बचाए
सुबह उठते ही अचानक खड़े होना खतरनाक हो सकता है?
सामान्य जानकारी के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर High Blood Pressure वाले लोगों को सुबह उठते ही झटके से बिस्तर से नहीं उठना चाहिए. ऐसा करने से शरीर को अचानक झटका लगता है और ब्लड प्रेशर में तेजी से बदलाव हो सकता है. कई बार इससे चक्कर आना, आंखों के सामने अंधेरा छाना या बेहोशी जैसी समस्या भी हो सकती है. बता दें कि जब हम अचानक खड़े होते हैं तो दिल तक खून का प्रवाह कुछ समय के लिए कम हो जाता है, जिससे शरीर संतुलन खो सकता है, इसलिए उठते समय धीरे-धीरे बैठना और फिर खड़े होना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
सुबह के समय ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है?
हमारे शरीर का एक प्राकृतिक सिस्टम होता है जिसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है, जो दिन-रात के हिसाब से शरीर को नियंत्रित करता है. सुबह के समय शरीर में हार्मोन तेजी से बदलते हैं और नर्वस सिस्टम ज्यादा सक्रिय हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर अपने आप बढ़ जाता है. यह स्थिति खासकर उन लोगों के लिए जोखिम भरी हो सकती है जिनका बीपी पहले से कंट्रोल में नहीं है. इसी कारण सुबह के समय दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक Heart Attack या अन्य दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.
ब्लड प्रेशर मरीज सुबह क्या करें?
- धीरे-धीरे उठें और पहले 1-2 मिनट तक बिस्तर पर बैठें.
- उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिएं.
- डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा समय पर लें.
- तुरंत भारी एक्सरसाइज या दौड़ने से बचें.
- 30-60 मिनट बाद हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें.
- नाश्ते में कम नमक और ज्यादा फाइबर वाला खाना लें.
यह भी पढ़ें: बच्चों पर 5 गुना ज्यादा खतरनाक माना जा रहा नया कोविड वेरिएंट ‘BA.3.2’! जानिए लक्षण और
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines