सेहत का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है, भले व्यक्ति को अभी कोई बीमारी हो या न हो. अक्सर लोग सोचते हैं कि अभी हमें कोई समस्या नहीं है, हमारी उम्र कम है, तो खानपान आदि आदतों में अगर कोई कमी भी रहती है, तो सेहत पर ज्यादा कुछ असर नहीं पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं है, पहले जो बीमारियां बड़े उम्र के लोगों यानी बुजुर्गों में पाई जाती थी, वह अब कम उम्र के युवाओं में भी देखने को मिल रही है. इन बीमारियों में सबसे आम लेकिन गंभीर है हाई-बीपी की समस्या, जिससे आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि हाई -बीपी की स्थिति में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते हैं आपकी हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है.
यह भी पढ़ें: खर्राटे आते हैं, बार-बार टूटती है नींद तो यह स्लीप एपनिया का हो सकता है संकेत, डॉक्टर ने बताए क्या होते हैं लक्षण
क्यों व्यक्ति हो जाता है बीपी की समस्या
ब्लड प्रेशर यानी बीपी की समस्या आजकल कई लोगों में देखने को मिलती है. इसका मुख्य कारण गलत खानपान, ज्यादा नमक का सेवन, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा वजन, धूम्रपान और शराब का सेवन भी बीपी बढ़ा सकता है. बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा और बढ़ जाता है. CDC के अनुसार, ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure या Hypertension) तब पैदा होता है जब धमनियों (Arteries) की अंदरूनी दीवारों पर बहते हुए खून का दबाव लगातार सामान्य से ज्यादा बना रहता है. जब धमनियां सिकुड़ जाती हैं या पतली हो जाती हैं, तो दिल को शरीर में खून पंप करने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है.
हाई बीपी की समस्या में क्या खाएं?
अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि हाई बीपी की स्थिति में क्या खा सकते हैं? ताकि सेहत न खराब हो और बीपी की समस्या कंट्रोल रहे. British Heart Foundation के अनुसार, अगर आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें, तो इस समस्या का खतरा काफी कम हो सकता है.
फल-सब्जियों का सेवन करें- ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की कुछ रिसर्च के अनुसार, चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है. चुकंदर का जूस नाइट्रेट्स का एक कंसंट्रेटेड सोर्स हो सकता है और माना जाता है कि इनका एक असर ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है. इतना ही नहीं, नाइट्रेट्स दूसरे फलों और सब्जियों में भी पाए जाते हैं, जैसे पालक, अजवाइन (celery), केल, केले और स्ट्रॉबेरी. हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
साबुत अनाज: ब्राउन राइस, साबुत अनाज वाली ब्रेड और ओट्स जैसे साबुत अनाज में, सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल जैसे रिफाइंड स्टार्च वाले कार्ब्स की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व और फाइबर पाए जाते हैं. ज्यादा फाइबर खाने से दिल और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. हालांकि, फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए, अपने हर खाने में ज्यादा फाइबर वाले स्टार्च कार्ब्स चुनें. बीन्स और दालें, नट्स, बीज और फल और सब्जियों आदि चीजों को डाइट में शामिल करें.
लीन प्रोटीन- प्रोटीन के लीन (कम फैट वाले) स्रोतों में फैट वाले स्रोतों की तुलना में कैलोरी कम होती है, लेकिन इनसे पेट भी भर जाता है. इससे आपको अपना वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जो ब्लड प्रेशर कम करने में भी मददगार है. BHF के अनुसार, रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट की जगह चिकन, टर्की, मछली, अंडे और बीन्स डाइट में शामिल करें.
कम फैट वाला डेयरी: हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट में दूध और डेयरी फूड्स को शामिल करने से ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है. डेयरी प्रोडक्ट्स में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिनमें कैल्शियम भी शामिल है; कैल्शियम ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार हो सकता है.
हाई-बीपी की बीमारी में क्या नहीं खाएं?
- अगर आप हाई-बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ चीजों का ध्यान रखना या फिर उनसे परहेजी जरूरी है. इनमें;
- ज्यादा नमक वाली चीजों से परहेज करें.
- मीठी और ज्यादा फैट वाली चीजों से परहेज करें.
- शराब का सेवन बंद कर दें.
- बहुत ज्यादा कैफीन के सेवन से बचे.
यह भी पढ़ें: Hemoglobin: हीमोग्लोबिन कम है तो पिएं ये 5 जूस, स्वाद के साथ सेहत का भी रख सकते हैं ख्याल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
7 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
10 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: British Heart Foundation, CDC
First published on:
Know More: Editorial Guidelines