High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर आम बीमारियों में से एक है। इससे कई लोग परेशान हैं। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें हार्ट डिसीज और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। आप हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज की मदद से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को खत्म कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने के लिए नमक, सोडियम का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, जबकि दालचीनी का सेवन करना चाहिए। इससे हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में मदद मिल सकती है। दालचीनी पाचनतंत्र से जुड़े रोगों, दांत, सिरदर्द, त्वचा रोग और महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में बड़ी ही उपयोगी साबित होती है।
अभी पढ़ें – डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए रामबाण है ये फल, पहले करें सेवन, फिर देखें कमाल
क्या है दालचीनी
दालचीनी एक तरह की पेड़ की छाल है, जो पतली, पीले रंग की और बहुत खुशबूदार होती है। भारतीय घरों में दालचीनी स्टिक को खड़े मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
दालचीनी का ऐसे करें सेवन
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप दालचीना का सेवन जरूर करें। आप सब्जी में इसका इस्तेमाल करें। दलिया में भी डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर इसकी चाय भी बनाई जा सकती है।
दालचीनी का सेवन करने के फायदे
दालचीनी हृदय रोग के खतरे को कम करने में मददगार है।
डायबिटीज मरीजों के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद है।
दालचीनी के एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं।
दीलचीनी का सेवन सर्दी को ठीक करने के साथ बलगम को साफ करता है।
हाई ब्लड प्रेशर को ऐसे करें कंट्रोल
शराब, चीनी और अचार का सेवन कम करें।
डाइट में फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
अभी पढ़ें – दिमाग तेज करना चाहते हैं तो खाएं ये 5 चीजें, कम्प्यूटर जैसा चलने लगेगा माइंड!
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Provigil)
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
2 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
2 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
7 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
8 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
11 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines