Brain Health: दिमाग तेज करना चाहते हैं तो खाएं ये 5 चीजें, कम्प्यूटर जैसा चलने लगेगा माइंड!

Brain Health 5 Brain booster dry fruits

Brain Health 5 Brain booster dry fruits

विज्ञापन

Brain Health: कॉम्पिटिशन के इस दौर में हर कोई आगे निकलना चाहता है। इसके लिए दिमाग का तेज होना बेहद जरूरी है। शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो खुद को तेज तर्रार नहीं बनाना चाहता हो। दिमाग तेज रखने से हम हर काम को अच्छे से कर सकते हैं। दिमाग तेज करना मतलब मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होना, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने खान पान का विशेष ख्याल रखे।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डाइट में बदलाव करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। दिमाग तेज करने के लिए ड्राई फ्रूट्स मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आइए इस खबर में हम आपको बताते है, दिमाग तेज करने वाले ड्राई फ्रूट्स के बारे में…..

विज्ञापन

इन 5 ड्राई फ्रूट्स से होगा दिमाग तेज

1.बादाम

बादाम से दिमाग तेज होता है। बादाम में राइबोफ्लेविन और एल कार्निटाइन मौजूद होते हैं, जो कॉग्निटिव डिक्लाइन के जोखिम को कम करते हैं। दिमाग को तेज करने के लिए रोज 5-6 भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।

विज्ञापन

2. अखरोट

अखरोट दिमाग को तेज बनाता है, इसलिए अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा 3 और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। अखरोट के लगातार सेवन से दिमाग तेज होता है।

विज्ञापन

3.खजूर

खजूर दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। खजूर में कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खजूर के लगातार सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को काफी फायदा मिलता है और दिमाग तेज होता है।

विज्ञापन

4. अंजीर

अंजीर के सेवन से दिमाग तेज होता है। इससे याददाश्त भी बेहतर होता है। बच्चों को अंजीर खिलाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसके सेवन से मस्तिष्क का सही विकास होता है।

विज्ञापन

5.सूखे खुबानी

विज्ञापन

सूखे खुबानी के सेवन से दिमाग को काफी फायदा होता है। यह ड्राई फ्रूट्स डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, आयरन, नियासिन, आयरन और विटामिन ई जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूखे खुबानी के नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ