What Is Schedule H1: केंद्र सरकार का कफ सिरप और टॉनिक जैसी दवाओं को लेकर बड़ा फैसला आया है. सरकार ने यह फैसला देश में कफ सिरप और टॉनिक का नशे के रूप में हो रहे गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया गया है. बता दें, सरकार ने ड्रग्स रूल्स 1945 में बड़ा संशोधन करते हुए ज्यादा अल्कोहल वाली ओरल दवाओं को शेड्यूल H1 की लिस्ट में डाल दिया गया है. इस फैसले के बाद अब खुलेआम ओरल दवाएं नहीं बेची जा सकेंगी. सरकार के इस फैसले से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिरप पर रोक लगेगी और दवाओं का सही इस्तेमाल किया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें- गांठ कब होती है खतरनाक? मैक्स की ऑन्कोलॉजिस्ट से समझें किन संकेतों पर तुरंत जांच करानी चाहिए
क्या है सरकार का नया फैसला?
सरकार ने 12% से अधिक अल्कोहल वाली ओरल दवाओं को शेड्यूल H1 में शामिल करने का निर्णय लिया है. बता दें शेड्यूल H1 के तहत आने वाली दवाएं केवल डॉक्टर की पर्ची पर ही बेची जा सकती हैं. मेडिकल स्टोर इन दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड भी निर्धारित नियमों के अनुसार रखना होगा.
क्यों लिया गया यह फैसला?
विशेषज्ञों और न्यूज एजेंसियों के अनुसार, कुछ अल्कोहल युक्त सिरप और ओरल दवाओं का दुरुपयोग नशे के उद्देश्य से किया जा रहा था. सरकार का मानना है कि सख्त निगरानी से ऐसे मामलों में कमी आएगी और दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ इलाज के लिए जरूरी है.
शेड्यूल H1 क्या होता है?
शेड्यूल H1 में भारत में उन दवाओं को शामिल किया जाता है जिनकी बिक्री और इस्तेमाल पर विशेष निगरानी रखी जाती है. इन दवाओं को खरीदने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन अनिवार्य होता है. इसके अलावा, दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड रखना पड़ता है ताकि जरूरत पड़ने पर उसकी जांच की जा सके.
मरीजों पर क्या असर पड़ेगा?
- 12% से अधिक अल्कोहल वाली ओरल दवा खरीदने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी होगा.
- मेडिकल स्टोर बिना वैध पर्चे के ऐसी दवाएं नहीं बेच सकेंगे.
- जिन मरीजों को हेल्थ से संबंधित परेशानियों की वजह से इन दवाओं की जरूरत है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा मिलती रहेगी.
- इस कदम से दवाओं का गलत इस्तेमाल कम होगा और लोग बिना वजह के इन दवाओं को खरीदने से बच सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में हार्ट अटैक का पहला लक्षण क्या होता है? इस संकेत को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
20 mins agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
3 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
5 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines