Hichki Kaise Roke: हिचकी आना ऐसी दिक्कत है जो किसी के कंट्रोल में नहीं होती है. डायफ्ग्राम में एक स्पास्म वोकल कोर्ड्स को बंद कर देता है जिससे ‘हिक’ का साउंड आता है यानी हिचकी (Hiccups) आने लगती है. अक्सर कहते हैं कि हिचकी आने पर एक गिलास भरकर पानी पी लिया जाए तो दिक्कत दूर हो जाती है. लेकिन, अगर कई गिलास पानी पीने के बाद भी हिचकी ना रुके तो क्या करें? इस सवाल का जवाब दे रहे हैं आचार्य बालकृष्ण. यहां जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) के अनुसार किस तरह हिचकी से छुटकारा पाया जा सकता है.
हिचकी से कैसे मिलेगा छुटकारा
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अक्सर हिचकी आती है और चाहते हैं कि हिचकी से तुरंत राहत पा ली जाए तो इसके लिए पिप्पली, आंवला और सोंठ को बराबर मात्रा में लेकर इनका पाउडर बना लें. इस पाउडर को लगभग 3 ग्राम लेकर सुबह और शाम को खा लें. इस पाउडर के सेवन से हिचकी से राहत मिल जाती है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह नुस्खा हिचकी पर रामबाण साबित होता है.
यह भी पढ़ें – माइग्रेन का तुरंत इलाज कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताया किस तेल की 2 बूंदे नाक में डालते ही दूर होगा सिरदर्द
इन नुस्खों से भी रुक सकती है हिचकी
- हिचकी को रोकने के लिए 5 से 10 सेकेंड तक सांस रोककर देख सकते हैं. मुंह और नाक को बंद करके सांस रोकने पर हिचकी रुक सकती है. ध्यान रहे कि आप बहुत ज्यादा देर सांस ना रोकें.
- ठंडा पानी पीने पर भी हिचकी रुक सकती है. कई लोग हिचकी रोकने के लिए पानी से गरारा करके भी देखते हैं.
- एक चम्मच चीनी खाने से हिचकी रुक सकती है.
- हिचकी (Hichki) रोकने के लिए नींबू चूस सकते हैं. यह नुस्खा असर दिखा सकता है.
- अपनी जीभ को बाहर निकालकर पकड़ने पर हिचकी रुक सकती है.
- हिचकी रोकने के लिए अक्सर ही लोग पेपर बैग लेकर उसमें सांस लेते हैं.
- एकदम से किसी को सरप्राइज या शॉक करने पर भी हिचकी रुक सकती है.
हिचकी किन चीजों से ट्रिगर होती है
- हिचकी आने की कई वजहें हो सकती हैं. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने पर हिचकी आ सकती है.
- बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने पर हिचकी आ सकती है.
- हिचकी आने की एक वजह बहुत ज्यादा खा लेना भी है.
- अगर च्विंग्म खाते हुए गले में हवा चली जाए तो हिचकी आ सकती है.
- धूम्रपान करते हुए भी शरीर में हवा जाने से हिचकी हो सकती है.
- इमोशनल स्ट्रेस से भी हिचकी हो सकती है.
लंबे समय तक हिचकी आने की क्या वजह होती है
अगर लंबे समय से हिचकी हो रही है और खुद ही बंद नहीं हो रही है तो इसकी वजह गले में बाल फंसना हो सकता है. इसके अलावा थाइराइड की कोई दिक्कत या स्टमक एसिड श्सवन तंत्र तक आने लगें तो उससे ऐसा होता है. गले की दिक्कतें भी हिचकी की वजह बन सकती हैं.
डॉक्टर से कब लेनी चाहिए सलाह
अगर हिचकी 48 घंटों के बाद यानी 2 दिनों के बाद भी ठीक नहीं हो रही और लगातार आ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – खांसी में तुरंत आराम के लिए क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया इस तरह पुरानी खांसी भी हो जाएगी ठीक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
11 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
14 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
14 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
16 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
17 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines