Foods For Height: शरीर के वृद्धि और विकास में खानपान का अहम रोल होता है. अगर कम उम्र से ही सही फूड्स खाए जाएं तो व्यक्ति के शरीर को भरपूर पोषण मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और लंबाई बढ़ने में भी मदद मिल सकती है. अगर व्यक्ति अपनी मैक्सिमम हाइट (Maximum Height) पर पहुंच गया है तब भी ये फूड्स हाइट मेंटेन करने में मदद करते हैं और जोड़ों से लेकर पूरे शरीर की सेहत सुधारने में असरदार होते हैं. यहां भी आपके लिए कुछ ऐसे ही फूड्स दिए जा रहे हैं जिनमें कैल्शियम, विटामिन डी, फॉस्फोरस और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो सेहत को अच्छा रखते हैं और लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं रिवर्स? एक्सपर्ट ने बताया क्या खाने पर कम होने लगेगा High Cholesterol
लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाएं
बींस
बींस प्रोटीन (Protein) से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने पर बच्चों में खासतौर से ग्रोथ रेग्यूलेट करने वाले हार्मोन बढ़ते हैं. इसके साथ ही बींस में आयरन और बी विटामिन की भरपूर मात्रा होती है जो रेड ब्लड सेल्स को हेल्दी रखती है. वहीं, आयरन टिशूज की ग्रोथ के लिए जरूरी है. बींस फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और जिंक की भी अच्छी स्त्रोत होती है. इसे खाने पर हाइट बढ़ने में मदद मिल सकती है.
बादाम
विटामिन और खनिजों से भरपूर बादाम (Almond) लंबाई बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं. बादाम खाने पर शरीर को हेल्दी फैट्स, फाइबर, मैंग्नीज और मैग्नीशियम भी मिलता है. बादाम शरीर को फैट सोल्यूबल विटामिन, विटामिन ई देता है जोकि बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
डाइट में पालक और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल की जाएं तो इनसे शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व मिलते हैं. इनमें विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पौटेशियम और मैग्नीशियम होता है और साथ ही विटामिन के की मात्रा पाई जाती है जिनसे लंबाई मेंटेन होती है और बच्चों की लंबाई बढ़ने भी लगती है.
शकरकंदी
खानपान में शकरकंदी शामिल की जाए तो इससे भी वजन बढ़ सकता है. शकरकंदी में विटामिन ए होता है जोकि हाइट डेवलपमेंट में जरूरी है. इसके अलावा, शकरकंदी फाइबर की भरपूर स्त्रोत होती है. इससे पेट की सेहत भी अच्छी रहती है. शरीर को शकरकंदी से विटामिन सी, मैंग्नीज, विटामिन बी6 और पौटेशियम भी मिलता है.
अंडे और चिकन
खानपान में अंडे शामिल किए जाएं तो शरीर को भरपूर प्रोटीन मिल सकता है. अंडे खाने पर विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है. इससे हड्डियों को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही वेट और हाइट मेंटेनेंस में भी फायदा नजर आता है. चिकन की बात करें तो चिकन से शरीर को प्रोटीन ही नहीं बल्कि विटामिन बी12 भी मिलता है. ऐसे में हाइट बढ़ाने के लिए अंडे और चिकन अच्छे फूड ऑप्शंस हैं.
बेरीज
खानपान में बेरीज शामिल करने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा मिलती है. इससे सेलुलर ग्रोथ होती है और टिशू रिपेयर होने में मदद मिलती है. बेरीज खाने पर शरीर को फाइबक, विटामिन के हाइट बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक नहीं खाई चीनी तो शरीर पर क्या होगा असर, डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया कैसे बदल जाती है काया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
15 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
19 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
19 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
22 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
23 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines