क्या कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं रिवर्स? एक्सपर्ट ने बताया क्या खाने पर कम होने लगेगा High Cholesterol

High Cholesterol Control: अगर आप भी गंदे कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं और चाहते हैं कि इस कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सके तो यहां जानिए क्या खाने पर कोलेस्ट्रॉल नेचुरली कम हो सकता है. एक्सपर्ट के बताए फूड्स आप भी बना सकते हैं अपने खानपान का हिस्सा.

High cholesterol

कौन से खाद्य पदार्थ उच्च कोलेस्ट्रॉल को उलट देते हैं?

High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वैक्सी पदार्थ है जो रक्त वाहिनियों में चिपककर उन्हें अवरुद्ध करने लगता है. इसे अगर कम ना किया जाए तो यह इतना ज्यादा जम जाता है कि वाहिनियों तक पूरे शरीर में ऑक्सीजन और खून को पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनने लगता है और इससे हार्ट अटैक भी आ सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो गंदे कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम कर सकते हैं. डाइटीशियन करण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि खानपान की वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए तो गंदा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. इन चीजों को आप भी रोजाना खा-पी सकते हैं.

विज्ञापन

हाई कोलेस्ट्रॉल कैसे होगा रिवर्स | How To Reverse High Cholesterol

डाइटीशियन का कहना है कि ऐसे 5 फूड्स है जिन्हें खाने पर आपका हाई कोलेस्ट्रॉल तो कम होगा ही, साथ ही आपका लिपिड प्रोफाइल भी ठीक होने लगेगा –

विज्ञापन

बैंगनी पत्तागोभी – बैंगनी पत्तोगोभी अल्कलाइन वाला फूड है जिसे खाने पर गंदा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है.

हरा प्याज – स्प्रिंग अनियन खाने पर शरीर को मिलने वाले गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को रिवर्स करने का काम करते हैं.

विज्ञापन

सूखे मेवे और बीज – बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसे सूखे मेवे और बीज ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को रिवर्स करने का काम करते हैं.

आंवला – खानपान में विटामिन सी से भरपूर आंवला शामिल किया जाए तो इससे शरीर को भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

मोरिंगा – ड्रमस्टिक्स या मोरिंगा (Moringa) को खाने पर हाई कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और ये शरीर को दुरुस्त रखने में असरदार होता है.

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे कोलेस्ट्रॉल गंदा होने लगे तो इससे सीने में दर्द रहने लगता है. यह रक्त प्रवाह कम होने के कारण होता है.
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अक्सर ही सांस फूलने लगती है. चाहे व्यक्ति ज्यादा कुछ मेहनत का काम ना भी करे फिर भी हर समय थकान महसूस होती है.
  • ब्लड फ्लो कम होने पर सिर घूमता हुआ सा महसूस होता है और ऐसा लगता है कि बेहोशी छाने लगी है.
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर का वजन बढ़ सकता है. मोटापा हाई कोलेस्ट्रॉल के रिस्क फैक्टर्स में भी शामिल है.

यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक नहीं खाई चीनी तो शरीर पर क्या होगा असर, डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया कैसे बदल जाती है काया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ