Heatwave Alert: उत्तर भारत में गर्मी ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली, राजस्थान से लेकर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। इतनी प्रचंड गर्मी से लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। IMD द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट इस बात का इशारा है कि अगले 48 घंटे और भी खतरनाक हो सकते हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों के लिए। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल पहले से ज्यादा रखने की जरूरत होती है।
मेंटल हेल्थ पर भी गर्मी का कहर
बहुत अधिक तापमान का असर केवल बॉडी पर नहीं, मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। नींद की कमी, चिड़चिड़ापन, थकावट और तनाव जैसी मानसिक समस्याएं इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब शरीर लगातार गर्मी झेलता है, तो ब्रेन में तनाव वाले हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डिसीजन लेने की क्षमता और मूड पर भी असर पड़ता है। खासकर शहरों में जहां तापमान ज्यादा महसूस होता है।
ये भी पढ़ें- Heatwave Alert: दिल्ली में पारा 45 के पार, घर से निकलने से पहले जरूर पिएं 1 गिलास यह ड्रिंक, नहीं लगेंगे लू के थपेड़े
दिल और दिमाग पर असर
गर्मी से दिल के मरीजों की सेहत और ज्यादा बिगड़ सकती है। ज्यादा तापमान से हाई बीपी की समस्या हो सकती है और हार्ट अटैक का रिस्क भी बढ़ सकता है। मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर और बेहोशी जैसी समस्याएं भी गर्मियों में आम हैं। शरीर का तापमान जब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो वह थर्मोरेगुलेशन यानी गर्मी को बर्दाश करने की क्षमता को खो देता है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
कैसे बचाएं खुद को?
- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे जरूरी काम है इन दिनों खुद को हाइड्रेटेड रखना।
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और ORS या नींबू पानी का सेवन करें।
- हल्के रंगों, ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि आपका शरीर ठंडा रहे।
- दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
- बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान दें।
- घरों में पंखे या कूलर के साथ नेचुरल वेंटिलेशन का भी प्रबंध करें।
- दिन में एक बार ठंडे पानी से जरूर नहाएं।
डाइट में थोड़ा बदलाव करें
- ठंडी तासीर वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज, खीर और ककड़ी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
- तली-भुनी और हैवी खाना खाने से बचें।
- दिन में कम से कम 3-4 खाना खाएं लेकिन हल्का और हाइड्रेटिड।
- दही, छाछ और नारियल पानी जैसे ड्रिंक्स को डाइट में जोड़े।
वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए टिप्स
- मजदूर, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि जैसे लोग इस समय टोपी, धूप का चश्मा और गीले कपड़े का उपयोग करें।
- दफ्तर जाने वालों को बाहर का खाना खाने की जगह अपने साथ हल्का भोजन और साथ में पानी की बोतल जरूर रखनी चाहिए।
- कंपनियों को अपने कर्मचारियों को फ्लैक्सिबल ऑवर्स में काम करवाने के बारे में विचार करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: सेहत में चार चांद लगा देंगे ये 12 योगासन, आज से ही करें शुरू
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
8 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
8 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
12 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
13 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines