Heart Attack: आजकल अचानक हार्ट अटैक आने के कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों में जिम में अचानक मौत की कई खबरें सामने आईं। लोगों में इसके बाद एक्सरसाइज करने को लेकर डर बैठ गया था। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स कुछ मिनटों के लिए मर ही गया था, ये सब उसके साथ तब हुआ जब वह अपनी पत्नी की एक जिम क्लास ले रहा था। उसको अचानक से सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा।
जिस क्लास में आया हार्ट अटैक
कैसल डोनिंगटन, लीसेस्टरशायर के रहने वाले डेल बिल्सन के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसको वह कभी भुला नहीं पाएंगे। अगस्त महीने में ही उनकी पत्नी की एक जिम क्लास थी जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने अपने पति डेल बिल्सन को भी न्योता दिया था। बिल्सन को इस वक्त ये डर था कि कहीं वह उस क्लास में अच्छे से अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए तो खराब इंप्रेशन जाएगा। सुबह में उन्होंने क्लास ज्वाइन की जिसके कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
37 वर्षीय डेल बिल्सन को इस दौरान बहुत तेज से सीने में जकड़न महसूस हुई। इसके बाद सोफी उनको जल्दी से हॉस्पिटल लेकर गई। दरअसल, क्लास लेने से पहले सोफी ने अपने पति से मजाक में कह दिया था कि वह उनसे ज्यादा हेल्दी हैं। इस दौरान बिल्सन अपने ऊपर दबाव महसूस कर रहे थे।
7 मिनट तक नहीं आई सांस
अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उनको कार्डियक अरेस्ट (जब दिल अचानक धड़कना बंद हो जाता है) आया है, इसके बाद सीपीआर दिया गया। इस दौरान उनके दिन की धड़कन को वापस लाने के लिए तीन कोशिश की गई। तीसरी कोशिश में उनके दिल की धड़कन शुरू हुई। इसके बाद बिल्सन की सर्जरी की गई।
एक्सरसाइज के दौरान क्यों आता है हार्ट अटैक?
हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। इसके अलावा भी इसके कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञ एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक के भी कई कारण मानते हैं। इसके लिए उनका कहना है कि एक्सरसाइज के दौरान अगर हार्ट अटैक आता है तो उसका कारण अनकस्टम्ड एक्सरसाइज होती है। इसका मतलब होता है एकदम से खूब टफ एक्सरसाइज करना। इसी वजह से कार्डिएक अरेस्ट या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
5 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
7 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
13 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
17 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines