हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है ये एक्सरसाइज, रोज इतने मिनट कर ली तो फिट हैं आप

हार्ट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए सही डाइट के अलावा कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूर करनी चाहिए। इससे दिल की कंडीशन के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

पैदल चलना या वॉक करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं वॉक करने से आपकी सेहत के कई राज भी खुल सकते हैं? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दिल के मरीजों को अगर अपने हार्ट की कंडिशन के बारे में जानना है तो उन्हें वॉक जरूर करनी चाहिए। नियमित रूप से वॉक करने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी बैलेंस रहता है। इन सभी कारणों की वजह से हार्ट अटैक की समस्या से बचा जा सकता है। मगर कोई कैसे समझेगा कि उसे दिल की बीमारी होने का रिस्क कितना है? इस बारे में जानने के लिए रिपोर्ट पढ़िए।

ये भी पढ़ें- नींद की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क!

हार्ट हेल्थ के लिए Walk कितनी फायदेमंद?

SAOOL के डायरेक्टर और देश के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि दिल की बीमारियों से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस रखना होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल से हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ता है, इसे कम करने के लिए शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। वॉक सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है, जो दिल के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बढ़िया होती है।

विज्ञापन

कैसे पता करें दिल की सेहत के बारे में

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक वॉक और दिल की सेहत के बीच का संबंध उम्र पर भी निर्भर करता है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 45 मिनट बिना रुके चल सकता है यानी उसे हार्ट डिजीज का रिस्क कम है। लेकिन वहीं अगर कोई 60 साल से ऊपर का व्यक्ति है और रोजाना 1 घंटे में 2-3 किलोमीटर चल लेता है तो यानी उसकी बॉडी फिट है। अगर युवा वर्ग के लोग 45 मिनट नहीं चल पा रहे हैं, यानी उनकी लाइफस्टाइल बिल्कुल सही नहीं है। खराब लाइफस्टाइल एक और बड़ी वजह है युवाओं में हार्ट अटैक आने का।

रोजाना वॉक करने के फायदे

  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा।
  • ब्लड शुगर लेवल भी बैलेंस रहेगा।
  • वेट मैनेजमेंट होगा।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
  • मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola