नई दिल्ली: दिल के मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना काल से कम उम्र के लोगों में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ी। 35 से 40 साल के कई लोग हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इस पर रिसर्च किए जा रहे हैं। कई रिसर्च में ये कहा गया है कि आज कल की लाइफस्टाइल दिल के बीमारियों के मुख्य कारण हैं। लाइफस्टाइल और कुछ आदतें दिल की हेल्थ के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

रिसर्च का दावा है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। आप अपने दिल की देखभाल शुरू करने के लिए कभी भी बहुत बूढ़े या बहुत छोटे नहीं होते हैं। इसलिए आप जितनी जल्दी दिल का ख्याल रखना शुरू कर देंगे, उतनी ही जल्दी आपका दिल स्वस्थ होना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

नींद
नींद की समस्या आम हो गई है। भागती-दौड़ती जिंदगी में जितना काम करना जरूरी है, उतना ही आराम भी जरूरी है। जब आप कम सोते हैं या फिर रोजाना 2-3 घंटों की ही नींद लेते हैं, तो आपकी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता जाता है।

विज्ञापन

अल्कोहल
अल्कोहल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए तो खतरनाक है ही, साथ में आपका दिल भी इससे टॉक्सिक होता जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपने दिल का ख्याल रखने के लिए आप अल्कोहल से दूरी बना लें।

विज्ञापन

तंबाकू का सेवन किसी भी फॉर्म में खतरनाक है। बीड़ी, सिगरेट या फिर किसी भी अलग तरीके से तंबाकू खाने से आपका दिल कमजोर होता जाता है। ऐसे में आपको इस आदत को आज से ही छोड़ देना चाहिए।

तनाव
तनाव का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। स्ट्रेस लेने का असर आपके शरीर और दिमाग के साथ दिल पर भी सबसे ज्यादा पड़ता है। आपका दिल कमजोर होता चला जाता है। स्ट्रेस लेने से आपके दिल की सेहत बिगड़ने लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ