Heart Diseases Causes: आजकल लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज खूब करते हैं, लेकिन व्यायामों को लेकर भी एक नया चलन जिम का हो गया है। लोग बॉडी बनाने, मसल गेन करने के लिए और मॉडर्न वर्ल्ड में सेट होने के लिए भी युवाओं में जिम का क्रेज बढ़ गया है। ओवरट्रेनिंग एक ऐसी स्थिति है जब बॉडी की रिकवरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती और हम लगातार अत्यधिक शारीरिक मेहनत करते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब यह स्थिति गंभीर होती है, तो यह हार्ट हेल्थ पर भी असर डालती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. रवींद्रनाथ रेड्डी, जो कि ग्लेनेगल्स बीजीएस अस्पताल, केंगेरी बेंगलुरु के एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट हैं, न्यूज नाइन से इंटरव्यू में बताते हैं कि हार्ट एक मांसपेशियों वाला अंग है जो अन्य अंगों से भी जुड़ा हुआ है। नियमित व्यायाम करने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है, मांसपेशियों में मजबूती आती है, ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। मगर ज्यादा व्यायाम करने से शरीर की सहनशक्ति पर असर पड़ता है, जैसे कि अल्ट्रामैराथन, आयरनमैन ट्रायथलॉन और लंबी दूरी की साइकिलिंग करने से कई बार हार्ट हेल्थ के जोखिम पैदा हो जाते हैं। इसे ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम कहते हैं।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
क्या है ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम?
ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम (OTS) तब होता है जब कोई एथलीट अपने शरीर की रिकवरी क्षमता से ज्यादा काम करता है, जिससे थकान, हार्मोनल इंबैलेंस और इम्यूनिटी पर असर होता है।
1. मायोकार्डियल फाइब्रोसिस- इसमें लम्बे समय तक हाई इंटेंस एक्सरसाइज करने से हृदय की मांसपेशियों में छोटे-छोटे घाव हो सकते हैं, जिससे फाइब्रोसिस हो सकता है।
2. एट्रियल फिब्रिलेशन (AFIB)- रिसर्च से पता चलता है कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय अनियमित रूप से धड़कता है, जिससे स्ट्रोक या हार्ट फेलियर की संभावना बढ़ जाती है।
3. कोरोनरी धमनी कैल्सीफिकेशन (CAC)- मध्यम व्यायाम से हृदय रोग का जोखिम कम रहता है। मगर जिन व्यायामों को करने के लिए शरीर को अधिक जोर देना पड़ता है उसमें कोरोनरी धमनी कैल्सीफिकेशन हो सकता है, जो दिल के दौरे का भी कारण बनता है।
बचाव के उपाय
- रिकवरी का ध्यान रखें, पर्याप्त आराम देने से शरीर सही रहता है।
- थकान महसूस होने या शरीर में दर्द होने पर आराम करें।
- संतुलित आहार और हाइड्रेशन से भरें फूड्स के इनटेक से बॉडी की रिकवरी होती है।
- एक्सरसाइज करने से पहले प्रॉपर प्लानिंग कर लें ताकि ओवरट्रेनिंग से बचा जा सके।
- मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान या प्राणायाम जैसे उपायों की मदद लें।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
5 hrs agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
8 hrs agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
8 hrs agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
9 hrs agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
12 hrs agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
13 hrs agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
1 day agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
1 day agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines