Heart Disease का नया संकेत बढ़ाएगा टेंशन, ट्रेनिंग कब खतरनाक, जानें एक्सपर्ट से

Heart Diseases Causes: दिल की बीमारियों का जोखिम इन दिनों काफी बढ़ गया है। अपने हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए हमें एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादातर मामलों में एक्सरसाइज करना भी जोखिम दे सकता है? जी हां, आइए जानते हैं कब।

heart health

heart health,

Heart Diseases Causes: आजकल लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज खूब करते हैं, लेकिन व्यायामों को लेकर भी एक नया चलन जिम का हो गया है। लोग बॉडी बनाने, मसल गेन करने के लिए और मॉडर्न वर्ल्ड में सेट होने के लिए भी युवाओं में जिम का क्रेज बढ़ गया है। ओवरट्रेनिंग एक ऐसी स्थिति है जब बॉडी की रिकवरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती और हम लगातार अत्यधिक शारीरिक मेहनत करते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब यह स्थिति गंभीर होती है, तो यह हार्ट हेल्थ पर भी असर डालती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. रवींद्रनाथ रेड्डी, जो कि ग्लेनेगल्स बीजीएस अस्पताल, केंगेरी बेंगलुरु के एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट हैं, न्यूज नाइन से इंटरव्यू में बताते हैं कि हार्ट एक मांसपेशियों वाला अंग है जो अन्य अंगों से भी जुड़ा हुआ है। नियमित व्यायाम करने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है, मांसपेशियों में मजबूती आती है, ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। मगर ज्यादा व्यायाम करने से शरीर की सहनशक्ति पर असर पड़ता है, जैसे कि अल्ट्रामैराथन, आयरनमैन ट्रायथलॉन और लंबी दूरी की साइकिलिंग करने से कई बार हार्ट हेल्थ के जोखिम पैदा हो जाते हैं। इसे ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम कहते हैं।

विज्ञापन

क्या है ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम?

ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम (OTS) तब होता है जब कोई एथलीट अपने शरीर की रिकवरी क्षमता से ज्यादा काम करता है, जिससे थकान, हार्मोनल इंबैलेंस और इम्यूनिटी पर असर होता है।

विज्ञापन

1. मायोकार्डियल फाइब्रोसिस- इसमें लम्बे समय तक हाई इंटेंस एक्सरसाइज करने से हृदय की मांसपेशियों में छोटे-छोटे घाव हो सकते हैं, जिससे फाइब्रोसिस हो सकता है।

2. एट्रियल फिब्रिलेशन (AFIB)- रिसर्च से पता चलता है कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय अनियमित रूप से धड़कता है, जिससे स्ट्रोक या हार्ट फेलियर की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Heart Attack Signs

3. कोरोनरी धमनी कैल्सीफिकेशन (CAC)- मध्यम व्यायाम से हृदय रोग का जोखिम कम रहता है। मगर जिन व्यायामों को करने के लिए शरीर को अधिक जोर देना पड़ता है उसमें कोरोनरी धमनी कैल्सीफिकेशन हो सकता है, जो दिल के दौरे का भी कारण बनता है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

  • रिकवरी का ध्यान रखें, पर्याप्त आराम देने से शरीर सही रहता है।
  • थकान महसूस होने या शरीर में दर्द होने पर आराम करें।
  • संतुलित आहार और हाइड्रेशन से भरें फूड्स के इनटेक से बॉडी की रिकवरी होती है।
  • एक्सरसाइज करने से पहले प्रॉपर प्लानिंग कर लें ताकि ओवरट्रेनिंग से बचा जा सके।
  • मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान या प्राणायाम जैसे उपायों की मदद लें।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ