युवाओं में हार्ट डिजीज बढ़ने के 5 नए कारण, एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Heart Diseases Causes: युवाओं में हार्ट डिजीज के मामलों के बढ़ने के पीछे कई कारण शामिल हैं। हालांकि, यह सभी मुख्यत: लाइफस्टाइल रिलेटेड डिजीज होते हैं। मगर हाल ही में अमेरिकन साइंटिस्ट ने इस बात पर रोशनी डालते हुए बताया है कि दिल की बीमारियों के बढ़ने के पीछे ये फैक्टर्स भी शामिल हैं, जो नए हैं और लोगों द्वारा अपनाए जा रहे हैं।

Heart Attack Causes

photo credit-freepik

Heart Diseases Causes: हृदय रोग लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही है। यह हेल्थ कंडिशन लोगों के लिए एक नई और चिंताजनक स्थिति को दर्शा रही है। दरअसल, यह परेशानी युवाओं को ज्यादा परेशान कर रहा है, इसलिए लोगों को इससे निपटारे के लिए नए उपायों की तलाश है। अमेरिका में भी यह रोग युवाओं के बीच कॉमन हो गई है। प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजिस्ट और माईफिटनेसपाल के वैज्ञानिक सदस्य डैनियल बेलार्डो, एम.डी. बताती हैं कि युवाओं के बीच इस समस्या के बढ़ने के पीछे के कुछ कारण ऐसे हैं, जो कि अनजाने में अपनाए जा रहे हैं। हार्ट डिजीज के मामलों में 45 वर्ष से कम आयु के लोगों की गिनती अधिक है। चलिए जानते हैं हार्ट डिजीज के कारण।

विज्ञापन

ये हैं हार्ट हेल्थ सही न रहने के 5 कारण

1. प्लांट बेस्ड फूड्स से दूरी- युवाओं में कम पौष्टिक भोजन और कम फलों तथा सब्जियों के सेवन की रिपोर्ट सामने आई है। आज के युवा प्रोसेस्ड और इंस्टेंट फूड्स पर ज्यादा निर्भर करते हैं, जो कि हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

2. ट्रेंडिंग डाइट्स- इन दिनों युवा खाने-पीने की नई आदतों को तुरंत अपना लेते हैं। कई बार वायरल डाइट उतनी हेल्दी नहीं होती है, जितनी हमें इंटरनेट पर दिखाई देती है। जेन जी पर हुए एक सर्वे में पाया गया कि 87% इस एज ग्रुप के लोग इन डाइट्स को अपनाते हैं। यह डाइट हाई सैचुरैटेड फैट्स से भरपूर होती है।

विज्ञापन

3. चाइल्ड ओबेसिटी- छोटे बच्चों में ओबेसिटी की समस्या भी काफी बढ़ गई है। ज्यादा वजन होना भी हार्ट हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। जो बच्चे उम्र के हिसाब से ज्यादा मोटे होते हैं, उनमें हार्ट डिजीज के संकेत बचपन में ही दिखने लगते हैं।

Heart Attack Symptoms

विज्ञापन

4. फाइबर की कमी- कई न्यूट्रिशनिस्ट इस बात पर भी जोर डालते हैं कि युवाओं की डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी नहीं होता है, जो कि शरीर के लिए आवश्यक होता है। रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग अपनी डाइट में फाइबर को शामिल करते हैं, उन्हें हार्ट डिजीज का रिस्क 23% तक कम हो जाता है।

5. प्रोसेस्ड फूड्स पर निर्भर- जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का अत्यधिक सेवन, कम फिजिकल एक्टिविटी और नींद की कमी भी दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। रिपोर्ट में पाया गया है कि युवाओं में फिटनेस की कमी और असंतुलित आहार से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ सकता है, जो दिल की बीमारियों को जन्म देते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ