Heart Blockage Treatment: हार्ट ब्लॉकेज एक गंभीर कंडीशन है जिससे समय रहते छुटकारा ना पाया जाए तो हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. धमनियों में प्लाक जमने पर हार्ट ब्लॉकेज हो सकती है. इससे दिल तक सही तरह से खून नहीं पहुंचता है और ब्लड फ्लो बुरी तरह प्रभावित होने लगता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि हार्ट ब्लॉकेज दूर करने के लिए क्या करना चाहिए. बाबा रामदेव का कहना है ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने-पीने से हार्ट ब्लॉकेज खुल सकती है. आप भी जानिए बाबा रामदेव क्या सलाह दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें – अमरूद के पत्तों की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ये कमाल के फायदे, आचार्य बालकृष्ण ने कहा आप भी पीना कर दीजिए शुरू
हार्ट ब्लॉकेज दूर करने के लिए क्या खाएं
बाबा रामदेव का कहना है कि हार्ट की ब्लॉकेज के साथ ही दिल का करंट कमजोर होने जैसी दिक्कतें भी होती हैं. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना जरूरी है और इसके लिए आयुर्वेद में कई तरह के उपाय (Heart Blockage Remedies) हैं. केसर से लेकर शिलाजीत और अश्वगंधा जैसी चीजें ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करती हैं और दिल की सेहत बेहतर करने में असरदार हैं.
- हार्ट की ब्लॉकेज दूर करने के लिए लौकी का जूस पिया जा सकता है. यह हार्ट की ब्लॉकेज को बाहर निकालता है.
- अर्जुन की छाल की गोलियां और ह्रदयामृत की 2-2 गोलियां ली जा सकती हैं.
- रोजाना आधा-आधा घंटा कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें.
- जब भी आपको खाना खाना है तो आप लौकी की सब्जी खाइए. खाने में लौकी की सब्जी और सुबह-शाम लौकी का सूप या जूस पीने की आदत डालिए.
- बाबा रामदेव कहते हैं कि लौकी को 1 महीने तक अपनी डेली डाइट में शामिल कर लीजिए. आपको असर दिखने लगेगा.
इन प्रेशर पॉइंट्स को दबाएं
दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए हाथों पर कुछ प्रेशर पॉइंट्स को दबाने पर फायदा मिल सकता है. बाबा रामदेव ने बताया कि हाथ की छोटी उंगली के नीचे प्रेशर पॉइंट होता है जिसे दबाने पर दिल की सेहत अच्छी होती है.
हार्ट ब्लॉकेज होने के क्या लक्षण होते हैं
- हार्ट ब्लॉकेज होने पर अक्सर ही सीने में जलन होने लगती है
- हर समय थकान महसूस होती है
- सांस फूलने लगती है, शरीर कमजोर महसूस करता है
- दिल की धड़कनें अनियमित होने लगती हैं
- अक्सर ही जी मितलाने लगता है, चक्कर आने लगते हैं या बेहोशी छाने लगती है
- कई बार एकदम से सांस आती है और सासं लेने की गति बढ़ जाती है.
हार्ट ब्लॉकेज के क्या कारण होते हैं
हार्ट अटैक आने के बाद हार्ट ब्लॉकेज हो सकती है. इसके अलावा, कोरोनरी आर्टरी डिजीज में ऐसा होता है. नींद की दिक्कतें, थायराइड डिजीज और ओटोइम्यून डिजीज भी हार्ट की ब्लॉकेज का कारण बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
5 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines