Heart Attack Signs: दिल की बीमारियों के बारे में सोचने से भी लोग घबराते हैं। बात हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक की है, तो ये समस्याएं आजकल ऐसी हो गई है, जैसे सामान्य बुखार। कई बार हमारा शरीर हार्ट अटैक आने से पहले कुछ संकेत देने लगता है जिन्हें हम शायद अनदेखा कर देते हैं। एक हेल्थ एक्सपर्ट ने हाल ही में कुछ ऐसे अजीब लक्षणों के बारे में खुलासा किया है, जो हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें शायद हम सामान्य समझकर भूल जाते हैं। जानते हैं उन संकेतों के बारे में।
ये हैं हार्ट अटैक के 5 अजीब संकेत
धड़कन तेज होना
हार्ट से जुड़ी समस्या होने पर दिल की धड़कनें तेज होने लगती हैं। हमें इस संकेत को कभी भी नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। अगर हार्ट अपनी फंक्शनिंग सही तरह से नहीं कर रहा है तो धड़कनें तेज हो सकती हैं। दिल की धड़कनों का तेज होना सीधे-सीधे हृदय से जुड़े किसी आघात के होने का संकेत है।
कान में आवाजें आना
टिनिटस, यह एक प्रकार की कान की समस्या है, जिसमें आपको कानों में अंदर ही आवाजें आती हैं। ये आवाजें तेज और हल्की दोनों तरह की हो सकती है। इस आवाज में आपको बाहर का शोर नहीं सुनाई देता है। आपको कानों में भिनभिनाहट, गर्जन या फुफ्कारने जैसी आवाजें महसूस होती हैं। यह समस्या 90% तक महिलाओं में ही होती है, इसलिए इस संकेत के अनुसार महिलाओं को हृदय रोग का खतरा रहता है। यह संकेत हार्ट स्ट्रोक आने का भी हो सकता है।
पैरों में दर्द होना
अगर आप थोड़ी दूरी तक चलने से पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज ना करें, खासकर कभी भी इस समस्या में पेनकिलर खाकर दर्द दूर करने के बारे में तो सोचें भी नहीं। एक्सपर्ट के अनुसार, दिल की धड़कनों से जुड़ी पैरों की नसें, इस बात का संकेत देती हैं कि आपका हार्ट अनहेल्दी है।
ये भी पढ़ें- Diabetes Symptoms: रात में जागने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा? नई रिसर्च में हुआ खुलासा
अंगों में बदलाव
अगर आप अपने पैरों, टखनों या बाहों में सूजन महसूस कर रहे हैं – तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है।
इस स्थिति को एडिमा कहते हैं, यह तब होती है जब बॉडी की टिश्यूज में फ्लूइड यानी चिकनाई ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आपका हार्ट ब्लड को सही से पंप नहीं कर पाता है। कई बार खून नसों में भी जम जाता है, जिससे पेट में सूजन भी आ जाती है।
डाइजेशन
सीने में बार-बार जलन, पेट दर्द, डकार और अपच की समस्या हो रही है, तो यह पाचन संबंधी समस्या से ज्यादा का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, सीने में दर्द, हृदय रोग का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, यह पाचन संबंधी एक समस्या भी है लेकिन इसे सिर्फ अपच और एसिडिटी मानना गलत है। यह हार्ट अटैक का सीधा और स्पष्ट संकेत हो सकता है।
कैसे रखें अपने दिल का ख्याल?
- स्वस्थ और संतुलित आहार खाएं।
- एरोबिक्स या साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज को रोजाना फॉलो करें।
- स्मोकिंग करने से बचें।
- अपने वजन पर ध्यान दें।
- समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करवाते रहें।
ये भी पढ़ें- अलर्ट! दिल्ली में फिर डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत; अब भी न संभले तो फैल जाएगी महामारी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
45 mins agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
15 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
16 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
17 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
18 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
20 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
22 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines