हार्ट अटैक और हार्ट बर्निंग में क्या अंतर? जानें संकेत-लक्षण और घरेलू उपचार

Heart Attack vs Heart Burning: हृदय या उसके आसपास दर्द महसूस होना या जलन महसूस करना हृदय की बीमारियों का संकेत है। लगातार ऐसा होना गंभीर समस्याओं की तरफ इशारा भी करता है। अक्सर लोग सीने के पास दर्द को सीधा हार्ट अटैक से जोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सीने में जलन होना भी एक अलग और जटिल समस्या है। जानते हैं दोनों के बीच का अंतर।

Heart Burning vs Heart Attack

Heart Burning vs Heart Attack

Heart Attack vs Heart Burning: हमारी लाइफस्टाइल कैसी है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हमारी सेहत। अगर सेहत ठीक है, तो यानी सब ठीक है, लेकिन सेहत लगातार खराब रहती है और आए दिन बीमार पड़ रहे हैं, तो आपकी लाइफस्टाइल खराब है। सीने में दिल के पास जलन की समस्या एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है, जिससे युवा सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। इस एरिया में जलन का कारण बाहर का खाना, मसालेदार खाना या ज्यादा शराब आदि का सेवन है। लोगों में एक धारणा है कि दिल के पास होने वाला दर्द हार्ट अटैक ही हो सकता है, मगर ऐसा नहीं है। यह स्थिति कई बार हार्ट बर्निंग की भी होती है। हार्ट बर्निंग और हार्ट अटैक दो अलग-अलग बीमारियां हैं। जानिए इन दोनों में क्या फर्क है और कैसे होते हैं हार्ट बर्निंग के लक्षण।

विज्ञापन

हार्ट अटैक और हार्ट बर्निंग में क्या अंतर है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हार्ट बर्निंग एसिडिटी की समस्या ही होती है। इससे छाती में जलन और चेस्ट के बीच दर्द होता है। ऐसा बाहर का एसिडिक खाना खाने से होता है या फिर खुराक से ज्यादा खाना खाने पर होता है। इसमें पेट के अंदर बनने वाला एसिड एसफोगेस तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन

ऐसे होते हैं इसके लक्षण

  • खाने की पाइप में एसिड रिफ्लेक्स।
  • खाने को निगलने में परेशानी महसूस करना।
  • सीने में तेज जलन महसूस होना।
  • मुंह का टेस्ट बिगड़ना।
  • मतली और डकारें आना।
  • पेट के ऊपरी हिस्से में बर्निंग सेंसेशन।

इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

  • ठंडे पानी को सिप कर-करके पिएं।
  • ठंडे दूध को भी सिप करके पीने से जलन कम होती है।
  • आप छाछ पी सकते हैं।
  • दालचीनी का पाउडर बनाकर हल्के गुनगुने पानी के साथ पिएं।
  • केला खा सकते हैं।
  • अदरक भी फाइबर और पोटेशियम का सोर्स है। इसे भी एक कप पानी में उबालकर पिएं।
  • तुलसी के पत्ते चबाएं।
  • पाइनएप्पल जूस पिएं।
Heart Burning vs Heart Attack

Heart Burning vs Heart Attack

विज्ञापन

इससे बचाव के क्या तरीके हैं?

हालांकि, इससे दूर करने का सबसे बड़ा उपाय यही है कि आप अपनी लाइफस्टाइल को सुधार लें। आपकी बिगड़ती जीवनशैली ही इसका मुख्य कारण है। अपनी जिंदगी में ये बदलाव करने से इस परेशानी से बच सकते हैं।

  • धूम्रपान और शराब का सेवन करना बंद कर दें।
  • ज्यादा बाहर का खाना खाने से बचें।
  • मैदे से बनी चीजें कम खाएं।
  • कोल्ड ड्रिंक का सीमित मात्रा में सेवन करें।
  • खाना खाने के लगभग 3 घंटे बाद सोने जाएं।

ये भी पढ़ें- एंटीबायोटिक्स लेने के 3 बड़े नुकसान, कई अंगों और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ