Heart Attack Symptoms: आज के समय में दिल की बीमारियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका एक मुख्य कारण हमारा खाना बनाने वाला अस्वस्थ तेल भी है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को अपने संबोधन में बार-बार खाना बनाने वाले तेल और ओबेसिटी की बीमारी के प्रति चेतावनी देते हुए, इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है। दरअसल, ओबेसिटी से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है और ओबेसिटी की मुख्य वजह है खराब तेल।
ऐसे तेलों में ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। बार-बार गर्म किया गया तेल हमारे हृदय को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेर से दिल की बीमारी के शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।
ये हैं हार्ट अटैक के 5 शुरुआती संकेत
सीने में दर्द- अगर किसी को बहुत ज्यादा सीने में असहजता होती है तो उसे इस लक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि ये दर्द और दबाव हार्ट अटैक का वॉर्निंग साइन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हाथ-पैर में दिखने वाले ये 5 लक्षण खराब लिवर की चेतावनी, डॉक्टर ने क्या दी सलाह?
ऊपरी शरीर में परेशानी- अगर किसी को अपने शरीर के ऊपरी हिस्से में बेचैनी महसूस होती है। खासतौर पर बांहो में दर्द और पीठ, जबड़े और पेट में दर्द होता है तो ये भी हार्ट अटैक की चेतावनी है।
सांस लेने कठिनाई- खाने का खराब तेल शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट्स को बढ़ाता है, जिस वजह से कई बार दिल की नसों में जमाव हो जाता है। इससे भारीपन होता है, जो धीरे-धीरे सांस लेने में तकलीफ पैदा करता है।
चक्कर आना- अगर किसी को बेवजह ही चक्कर आ रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा बीपी कम होने की वजह से हो सकता है, जो एक और ज्यादा तेल खाने के नुकसान का हिस्सा है। दिल का दौरा पड़ने से पहले चक्कर आना भी इसका शुरुआती संकेत होता है।
पसीना आना- जब कोई बहुत ज्यादा मात्रा में तला-भुना खाना खाता है तो उसके शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ जाता है। इस गर्माहट की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा पसीना निकलने की समस्या भी हो जाती है। दरअसल, इसके पीछे का कारण यह है कि हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन बहुत स्लो हो जाता है, जिस कारण शरीर बहुत पसीना रिलीज करने लगता है।
क्या है सही सुझाव?
आप रिफाइंड तेल की जगह खाना बनाने के लिए मूंगफली का तेल, सरसों का तेल या फिर ऑलिव ऑयल यूज कर सकते हैं। तेल को कम मात्रा में उपयोग करें। बार-बार तेल को गर्म करके न खाएं। अपने तेल की बोतल का लेबल जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- किडनी खराब होने के 5 अनदेखे लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इन्हें नजरअंदाज? डॉक्टर ने दी ये राय
संबंधित खबरें
कैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
7 hrs agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
8 hrs agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
11 hrs agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
15 hrs agoपेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
1 day agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
1 day agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
1 day agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
1 day agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines