Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें इंसानों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। इन दिनों युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियां कॉमन हो गई है। इसका ताजा उदाहरण है शेफाली जरीवाला की अचानक मौत। इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज अपनी जान हार्ट अटैक से गवां चुके हैं। डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि हार्ट अटैक भले ही अचानक आता है मगर इसके लक्षण 1 हफ्ते पहले ही दिखने लगते हैं। आइए समझते हैं इन संकेतों के बारे में।
ये हैं 7 वॉर्निंग साइन्स
1. चेस्ट पेन- डॉक्टर कहते हैं कि सबसे आसान संकेत यही होता है, जिसमें सीने में हल्का दर्द, जकड़न, दबाव और जलन सीने के बीचों बीच महसूस होती है। यह इंसान को हार्ट अटैक से 4-5 दिन पहले दिखते हैं।
2. थकान और कमजोरी- अगला संकेत होता है अनयूजुअल फटीग, इसमें इंसान को रोजमर्रा के कामों को करने में भी सामान्य से ज्यादा थकावट महसूस होती है। यह महिलाओं में दिखने वाला आम लक्षण है।
3. सांस फूलना- डॉक्टर कहते हैं अगर आपको थोड़ी सी मेहनत पर भी सांस फूलने लगती है या फिर आपको सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में दिक्कत हो रही है, तो इसे हल्के में न लें।
4. चक्कर आना- हफ्तेभर पहले से ही इंसान को अचानक सिर हल्का लगना या बेहोशी जैसा महसूस करने जैसे संकेत दिखने लगते हैं। यह दिल में ब्लड सर्कुलेशन कम होने के बारे में बताता है।
5. ठंडा पसीना- डॉक्टर सलीम के मुताबिक, बिना किसी शारीरिक मेहनत के पसीना आना खासतौर पर ठंडा और चिपचिपा पसीना बिल्कुल भी सही लक्षण नहीं है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है, तो ऐसा हो सकता है, मगर इसके अलावा नहीं।
6. पेट में परेशानी- जी मिचलाना, अपच, पेट दर्द या उल्टी जैसा महसूस करना और लगातार करना डाइजेशन नहीं बल्कि दिल का संकेत होता है।
7. दर्द होना- अगर किसी को अपनी बांह, गर्दन, पीठ या जबड़े में दर्द
खासतौर पर बाएं हाथ में तेज दर्द जो गर्दन या पीठ तक महसूस हो रहा है, तो दिल का दौरा पड़ने का संकेत है। यह दर्द लगातार या रुक-रुक कर भी हो सकता है।
लक्षण महसूस होने पर क्या करें?
अगर किसी को ऐसे लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो उसे सबसे पहले मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। आप सक्षम है, तो स्वयं नजदीकी अस्पताल जाए नहीं तो किसी परिजन की मदद लें। भारी भोजन, कैफीन और सेल्फ ट्रीटमेंट करने से बचें।
ये भी पढ़ें- अस्थमा का रिस्क बढ़ा रहीं घर में लगीं ये चीजें, परदे-कारपेट को लेकर डॉक्टर ने क्यों दी ये सलाह?
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines