Heart Attack Signs: महिलाओं में दिखते हैं हार्ट अटैक के ये 5 संकेत, क्या कहती है रिपोर्ट

Heart Attack Signs: हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति है जिसमें जान जाने का जोखिम बना रहता है। यह एक इमरजेंसी मेडिकल सिचुएशन है जो किसी के साथ भी हो सकती है। महिलाओं में हार्ट अटैक के ये संकेत दिखते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Women Heart Attack Symptoms

Women Heart Attack Symptoms,

Heart Attack Signs: आजकल हार्ट डिजीज के मामले सामान्य हो गए हैं। दुनियाभर में इसके मामले सक्रिय हैं। हार्ट अटैक इसमें सबसे कॉमन डिजीज है, जो एक मेडिकल इमरजेंसी है और किसी के साथ भी हो सकती है। अमेरिका के क्लीवलैंड क्लिनिक मेडिकल सेंटर की एक रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ संकेत पुरुषों से अलग होते हैं। ये संकेत सामान्य होते हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि इसका परिणाम जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन

क्या कहती है रिपोर्ट?

क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट में पुरुषों और महिलाओं के लक्षणों को अलग-अलग बताया गया है। इसके मुताबिक ऐसे कई संकेत हैं, जो सिर्फ महिलाओं में नजर आते हैं और हार्ट अटैक आने का इशारा करते हैं। ये लक्षण सीने में दर्द के अलावा भी कई प्रकार के हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये हैं संकेत

1. पीठ-गर्दन में दर्द- हार्ट अटैक के लक्षणों में सीने में दर्द होता है। महिलाओं में सीधे हाथ के अलावा, पीठ, गर्दन और जबड़े में भी दर्द महसूस हो सकता है। कई बार यह दर्द तेज और लगातार बना रहता है।

विज्ञापन

2. सांस लेने में दिक्कत होना- हार्ट अटैक आने से पहले महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। सांस लेने में रुकावट महसूस करना या फिर शॉर्टनेस ऑफ ब्रीदिंग। कई बार दौड़ या फिर हैवी वर्कआउट के दौरान भी सांस लेने में दिक्कत होती है।

3. पेट से जुड़ी समस्याएं- महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले डाइजेशन की समस्याएं होती हैं। इनमें पॉइजनिंग, फ्लू और सीने में भी जलन होती है। पेट में तेज दर्द भी हार्ट अटैक के संकेत होते हैं।

विज्ञापन

4.ठंडा पसीना- कई बार महिलाओं को हार्ट अटैक आने से पहले ठंडे पसीने आने की समस्या रहती है। कभी-कभी स्ट्रेस के कारण भी हार्ट अटैक आता है, जिसमें कोल्ड स्वेट्स होते हैं।

विज्ञापन

5.थकान- महिलाओं को जरूरत से ज्यादा या बिना मेहनत के थकान होना भी हार्ट अटैक का लक्षण होता है। इसके अलावा, छाती में दर्द और दबाव महसूस करना भी हार्ट अटैक का साइन है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ