हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन करें ये काम, दूर होगा हार्ट अटैक का रिस्क, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Heart Attack Prevention Tips: दिल की बीमारियां, डायबिटीज और हाई बीपी, लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अगर आपको इनसे बचना है तो हफ्ते में 2 दिन करना होगा ये काम, वो भी सिर्फ 150 मिनट के लिए। हार्वर्ड की स्टडी में खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

Heart Attack Prevention Tips: अगर आप शुगर के मरीज हैं या फिर बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से परेशान हैं तो आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ये परेशानियां हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा सकती है। दरअसल, ये समस्याएं लाइफस्टाइल से जुड़ी होती हैं। अगर हमारी जीवनशैली और उसकी आदतें सही नहीं हैं तो हमें ऐसी बीमारियां कम उम्र में ही घेर लेती हैं।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण शारीरिक गतिविधि होती है। जो लोग बिल्कुल व्यायाम नहीं करते उनका शारीरिक संतुलन सही नहीं रहता है। हार्वर्ड की स्टडी में खुलासा हुआ है कि हफ्ते में दो दिन एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक का रिस्क काफी कम हो जाता है।

क्या कहती है स्टडी?

हार्वड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में 2 दिन 150 मिनट की एक्सरसाइज करते हैं, तो उनकी मृत्यु का जोखिम 21% तक कम हो जाता है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज करने से डायबिटीज और ओबेसिटी का भी रिस्क कम होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने दी ये वॉर्निंग्स

क्या फायदे होंगे एक्सरसाइज करने से?

रिसर्चर्स ने इस पैटर्न से एक्सरसाइज करने वाली प्रैक्टिस को वीकेंड वॉरियर्स नाम दिया है। हफ्ते में 2 दिन आपको तीव्र गति वाली एक्सरसाइज करनी होती है। इसमें साइकलिंग, तेज चलना, योगा और डांस शामिल है।

विज्ञापन

हफ्ते में सिर्फ 1 से 2 बार एक्सरसाइज करने से 21% तक मौत का खतरा कम होता है। इससे 33% हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। वहीं, जो लोग रोजाना 15 मिनट की एक्सरसाइज करते हैं उनको 17% मौत का रिस्क कम होता है और 19% हार्ट डिजीज होने का रिस्क कम होता है।

हार्ट डिजीज का एक्सरसाइज से क्या संबंध है?

रोजाना व्यायाम करने से बॉडी की ब्लॉक नसें खुलती हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है। एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। मोटापा भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है, ऐसे में एक्सरसाइज आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करने में मदद करता है। व्यायाम करने से हाई ब्लड शुगर की समस्या भी दूर होती है। इससे मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है।

विज्ञापन

कौन सी एक्सरसाइज फायदेमंद हैं?

  • ब्रिस्क वॉक यानी तेज चलना।
  • जॉगिंग और रनिंग।
  • साइकलिंग।
  • स्विमिंग।

ये भी पढ़ें- क्या ज्यादा पसीना आने वाले लोगों को कम नमक खाना चाहिए? डॉक्टर इस पर क्या सलाह देते हैं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola