शरीर से शुगर को निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 सब्जियां, High Blood Sugar कंट्रोल में आने लगेगी

Blood Sugar Control: शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो क्या करना चाहिए, क्या खाना चाहिए, ब्लड शुगर बढ़ने की क्या वजह होती है और ब्लड शुगर हाई हो तो कैसे पता चलता है, जानिए यहां. इस तरह आप हाई ब्लड शुगर से छुटकारा पा सकते हैं.

Sugar Control Vegetables

शुगर डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए?

विज्ञापन

High Blood Sugar: ब्लड शुगर बढ़ने की दिक्कत को हाइपरग्लाइसेमिया कहते हैं जिसमें शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी हो जाती है और शरीर उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. ऐसे में जब खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो यह अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है. ऐसे में डायबिटीज (Diabetes) की संभावना भी बढ़ जाती है. इसीलिए समय रहते शुगर कंट्रोल करना जरूरी होता है. हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ सब्जियां खाई जा सकती हैं जो शरीर से शुगर को निकालने का काम करती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये शुगर सोखने वाली सब्जियां.

शुगर को बाहर करेंगी ये सब्जियां

ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिन्हें खाया जाए तो वे शुगर के एब्जॉर्प्शन को स्लो करती हैं, इंसुलनि रिस्पोंस को बेहतर करती हैं और नेचुरली ब्लड ग्लूकोज लेवल्स (Blood Glucose Levels) को स्टेबलाइज करती हैं.

विज्ञापन

करेला – इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करता है.
घीया – लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसे पचाना आसान है.
पालक और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां – इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती हैं ये सब्जियां.
ब्रोकोली – ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म रेग्यूलेट होता है.
मेथी के पत्ते – गट में शुगर एब्जॉर्प्शन धीमा होता है.

ये सब्जियां खाना क्यों जरूरी है

विज्ञापन

अगर इन सब्जियों को रोजाना डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो ये शुगर स्पाइक (Sugar Spike) को रोकती हैं, लॉन्ग टर्म डायबिटीज कंट्रोल में मदद मिलती है और हायर मेडिकेशन डोज पर निर्भरता कम होती है.

हाई ब्लड शुगर के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है. यह तब होता है जब शरीर एक्स्ट्रा चीनी को शरीर से निकालने की कोशिश करता है.
  • बार-बार पेशाब आने की वजह से प्यास भी ज्यादा लगती है. इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है.
  • अगर शरीर में चीनी ज्यादा हो जाए तो चोट लगने पर घाव जल्दी नहीं भरता है.
  • हाई ब्लड शुगर में आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. हाई ब्लड शुगर आंखों के लैंस को प्रभावित करने लगती है.
  • शरीर में शुगर (Sugar) बढ़ने का एक लक्षण यह भी है कि शरीर में लगातार थकान रहने लगती है.

ब्लड शुगर क्यों बढ़ती है

ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. अगर आप ज्यादा मीठा, मैदा या प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं तो ब्लड शुगर बढ़ सकती है. शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण ऐसा होता है. तनाव से, इंसुलिन की कमी से या किसी बीमारी और इंफेक्शन के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ