Heart Attack Causes: हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है, जो दुनिया भर में कई लोगों को परेशान करती है। आजकल यह बीमारी किसी को भी किसी भी उम्र में हो जाती है। जिम, स्कूल या लोगों को खड़े-खड़े भी हार्ट अटैक आ जाता है। मगर कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोगों को हार्ट अटैक तब आता है, जब वे अकेले होते हैं। शायद वे घर में होते हैं और अकेले रहते हैं। ऐसे में अगर किसी को हार्ट अटैक आ जाए तो क्या करना चाहिए?
इस रिपोर्ट में जानिए दिल का दौरा पड़ने पर अकेले रहने वाले लोग कैसे खुद को बचा सकते हैं। सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि जो स्थिति आपके साथ हो रही है, वह हार्ट अटैक के लक्षणों वाली है या नहीं।
हार्ट अटैक क्या है?
दिल का दौरा तब पड़ता है जब हृदय में खून का प्रवाह ब्लॉक हो जाता है, आमतौर पर कोरोनरी धमनियों में प्लाक के निर्माण के कारण ऐसा होता है। यह प्लाक कोलेस्ट्रॉल, फैट और अन्य पदार्थों से बनी होती है। जब खून हृदय तक नहीं पहुंच पाता है, तो हृदय की मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे मृत्यु भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं में अनियमित पीरियड्स PCOS और PCOD के संकेत! जानें डॉक्टर की एडवाइस
डॉक्टर बिमल छाजेर, हार्ट स्पेशलिस्ट, SAAOL हार्ट सेंटर, बताते हैं कि दिल के दौरे के लक्षणों को पहचानें ताकि इंसान प्राथमिक इलाज कर सके। ये हो सकते हैं कुछ संकेत:
1. सीने में तकलीफ- यह दबाव, जकड़न या भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। कई बार ऐसा भी महसूस होता है कि कोई आपकी छाती पर बैठा गया हो।
2. दर्द- बाहों में दर्द, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट तक यह दर्द फैल सकता है।
3. सांस लेने में कठिनाई- आपको सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है।
4. ठंडा पसीना आना- बिना किसी कारण के अचानक पसीना आना भी एक वॉर्निंग साइन है।
5. चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना- अगर आपको बेहोशी या कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह भी हार्ट अटैक का लक्षण होता है।
अपनाएं ये इमरजेंसी टिप्स:
- दिल के दौरे के लक्षणों को पहचानें।
- इमरजेंसी सर्विस को तुरंत कॉल लगाएं।
- शांत रहें और बेहतर तरीके से सांस लेने की कोशिश करें।
- जब तक कोई मदद के लिए आपके पास न पहुंचे, तब तक कुछ भी खाने या पीने से बचें।
जरूरी सलाह:
अगर आपको दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हो रहा है तो कभी भी खुद से ड्राइव नहीं करना चाहिए। कुछ लोग गाड़ी ड्राइव करके अस्पताल पहुंच जाते हैं, जो उनकी सेहत को बिगाड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या व्रत रखने से घटेगा वजन या बढ़ेगी परेशानी? जानें एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 hr agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
23 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines