Heart Attack Prevention: हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति ने पिछले कुछ सालों में लोगों को बहुत अधिक प्रभावित किया है। हार्ट अटैक की स्थिति एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें समय रहते इलाज की जरूरत पड़ती है ताकि मरीज की जान बचाई जा सकें। सर्दियों में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसके कई कारण हैं जिसमें खून के थक्कों का जमना, ब्लड वेस्ल्स का सर्दियों में जमना और इन्फेक्शन का खतरा होना शामिल है। अगर आप भी हार्ट के मरीज हैं या जल्दी संक्रमित हो जाते हैं, तो डॉक्टर की इन टिप्स को अपनाएं।
हम आपको इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट अशोक सेठ की बताई हुई टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं। डॉक्टर अशोक, साउथ दिल्ली के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट हैं, जो 33 वर्षों से लोगों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।
ये टिप्स आएंगी काम
1. हैवी काम न करें- अगर आप पहले से दिल के रोगी हैं या सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में ज्यादा भारी काम जैसे कोई भारी सामान उठाना या किसी भारी सामान को धक्का देने से बचना चाहिए। इसके अलावा, एक्सरसाइज भी हल्की करें, क्योंकि हैवी वर्कआउट से भी सांस फूल सकती है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
2. गर्म कपड़े पहनें- सर्दियों में इंसान सबसे अधिक टारगेट तब होते हैं, जब वह सही ढंग से शरीर को नहीं ढक कर रखते हैं। इस कारण शरीर को ठंड लग जाती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, जिससे हार्ट अटैक आने का जोखिम बढ़ता है। इसलिए गर्म कपड़े पहनकर रखें, खासतौर पर अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो शरीर को ढक कर रखें।
3. संभलकर वॉक करें- सर्दियों में वॉक करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखें। डॉक्टर अशोक बताते हैं कि गर्म कपड़े पहनकर वॉक करें, नाक को ढक कर रखें क्योंकि नाक के रास्ते ही शरीर में सबसे अधिक ठंडी हवाएं शरीर के अंदर जाती हैं, जिससे फेफड़ों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
फोटो क्रेडिट- Meta AI
4. पॉल्यूशन से बचाव- सर्दियों में तापमान गिरने के साथ-साथ वातावरण भी पॉल्यूटिड हो जाता है। दरअसल, इन दिनों पीएम2.5 के हानिकारक कण भी हमारी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। इन कणों का शरीर में प्रवेश करने से अस्थमा और हार्ट हेल्थ बिगड़ती है। इसलिए बाहर जाने से पहले मुंह पर मास्क लगाएं या फिर कोशिश करें कि घर के अंदर ही रहें।
5. वैक्सीनेशन लगाएं- डॉक्टर सेठ बताते हैं कि फ्लू और इन्फेक्शन जैसी चीजें हार्ट अटैक का कारण होती हैं, अगर आपको इससे बचना है तो वैक्सीन लें। यह आपको निमोनिया के इन्फेक्शन से भी सुरक्षित रखेगा। साथ ही, हर साल फ्लू का नया वैक्सीन आता है, जो उस साल के एक्टिव वायरस और बैक्टीरिया के विरुद्ध काम करता है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
10 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
12 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
15 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines