---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Heart Attack Symptoms: शरीर में दिख रहे ये संकेत देते हैं हार्ट अटैक का इशारा

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक की संभावनाएं सर्दियों में बढ़ जाती हैं। हालांकि, इस स्थिति के आने से पहले ही हमारा शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

---विज्ञापन---

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक एक गंभीर आपात स्थिति है, जो किसी को कभी भी प्रभावित कर सकती है। हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी ईटिंग हैबिट शामिल हैं। हार्ट अटैक से हर साल हजारों लोगों की जान जाती है। वैसे तो कोई भी बीमारी होने से पहले ही शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में सबकुछ।

हार्ट अटैक के ये संकेत कभी न करें इग्नोर

1. जल्दी थकावट- काम करने के बाद पसीना आना कॉमन है लेकिन ज्यादा मेहनत न करने के बाद भी अगर पसीना ज्यादा आ रहा है, तो यह गंभीर है। अगर आपको पहले कम पसीना आता था और अब ज्यादा आ रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

2. पाचन क्रिया धीमी- दिल की बीमारियों का संकेत हमारे पेट से भी जुड़ा होता है। अगर आपकी पाचन क्रिया खराब रहती है या आपको अक्सर गैस, एसिडिटी या फिर पेट की अन्य समस्याएं होती रहती हैं, तो यह भी संकेत है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है।

---विज्ञापन---

3. सांस लेने में परेशानी- हार्ट के मरीजों को सांस से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। हार्ट अटैक आने से पहले भी सांस लेने में परेशानी होती है। कुछ लोगों की सांस भी फूलने लगती है। अगर आपको ऐसे कोई संकेत मिल रहे हैं, तो एकबार चेकअप जरूर करवाएं।

4. बॉडी के लेफ्ट हिस्से में दर्द- अगर आपको हार्ट की कोई समस्या हो रही है, तो शरीर का बायां हिस्सा, कंधा, जबड़े या हाथ में दर्द होने लगता है। हृदय में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर शरीर का बायां हिस्सा कमजोर होने लगता है। अगर आपको ऐसा कोई बदलाव महसूस हो रहा है, तो तुरंत एक्सपर्ट से परामर्श लें।

---विज्ञापन---
heart attack in winter

फोटो क्रेडिट- Meta AI

5. ज्यादा पसीना आना- शरीर में ज्यादा पसीना आना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। जरूरत से ज्यादा पसीना आना भी गंभीर है, इसे अवॉइड या इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आपको रात के समय भी पसीना आ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय

  • नियमित व्यायाम करें।
  • हेल्दी डाइट का सेवन करें।
  • वेट मैनेजमेंट भी जरूरी है।
  • धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
  • स्ट्रेस को कम करें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 10, 2024 12:04 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola