हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Heart Attack Causes: इस कारण से भी आ सकता है हार्ट अटैक, ज्यादा दिनों तक किया इग्नोर तो हो सकता है जानलेवा

Heart Attack Causes: दिल का दौरा एक बहुत आम बीमारी हो गई है, जो इन दिनों युवा वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। क्रोनिक स्ट्रेस के बारे में जानते हैं आप, इस कारण से भी हार्ट अटैक आ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

Heart Attack Causes: आजकल युवाओं को बीमारियों का रिस्त तो रहता है लेकिन उससे भी ज्यादा गंभीर समस्या है, हार्ट अटैक। यह एक आपातकाल स्थिति है, जिसमें जान को सीधे-सीधे तौर पर हानि पहुंच सकती है। अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो जान बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। हमारे देश में भी हार्ट अटैक एक आम समस्या बन चुकी है। यहां मरने वाले लोगों की संख्या में हार्ट अटैक बहुत बड़ा कारण है।

सेलिब्रिटीज भी हार्ट अटैक की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। इससे पहले कई सितारे जैसे कि सिंगर केके, सिद्धार्थ शुक्ला, कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, राजू श्रीवास्तवा आदि लोगों की मौत भी हार्ट अटैक से हुई थी। माना जाता है कि क्रोनिक स्ट्रेस भी हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या है क्रोनिक स्ट्रेस?

न्यूरोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. विनीत बंगा बताते हैं क्रोनिक स्ट्रेस अस्थायी तनाव से अलग होता है। यह थोड़े समय के लिए होता है और उससे शरीर जल्दी उबर जाता है। मगर जो दीर्घकालिक यानी लंबा चलने वाला तनाव होता है, किसी को लगातार बना रहे, तो यह हमारे शरीर और दिमाग को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। यह इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि हमारे दिल की धमनियों को भी नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Women Health Tips: स्किन ग्लो से लेकर पीरियड तक, ये फूड्स हैं महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

तनाव और दिल का संबंध क्या है?

एक्सपर्ट बताते हैं जब हम लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रिनलिन हार्मोन लगातार बनते रहते हैं। ये हार्मोन स्ट्रेस बढ़ाने वाले होते हैं। इससे दिल की धड़कन तेज होती है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल की नसें सिकुड़ती हैं। खून जमने का भी एक कारण तनाव लेना है, जिससे दिल कौ दौरा पड़ सकता है।

विज्ञापन

क्रोनिक स्टेस का ब्रेन हेल्थ से क्या संबंध है?

इससे बहुत देर तक स्ट्रेस में रहना और कई दिनों तक रहने से हमारे मस्तिष्क की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे कई प्रकार के हार्मोन रीलिज होते हैं जैसे कि-सेरोटोनिन की कमी, जिससे उदासी और चिंता बढ़ती है। डोपामिन की कमी से खुश होने कीभावना कम हो जाती है। नॉरएपिनेफ्रिन हार्मोन की कमी से इंसान में बेचैनी और डर बढ़ जाता है। लंबे समय तक तनाव रहना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। यह दिमाग, मूड, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर बुरा असर डालता है।

कैसे पाएं राहत?

हालांकि, क्रोनिक स्ट्रेस का इलाज घर में करना मुश्किल होता है क्योंकि इस स्थिति में मरीज को किसी मनोवैज्ञानिक की आवश्यकता होती है। इसलिए, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी स्पेशलिस्ट से मिलें और इसके साथ-साथ कुछ अन्य लाइफस्टाइल रिलेटेड उपायों को अभी अपना सकते हैं। डॉक्टर से मिलना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अधिक तनाव में रहने की वजह से मानसिक बीमारियों जैसे कि न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों और अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Quit Sugar for 30 Days: हार्ट अटैक का रिस्क होगा कम…30 दिनों तक लें नो शुगर चैलेंज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola