सिगरेट छोड़ने से कितना कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क, पंचायत एक्टर ने छोड़ी स्मोकिंग

Heart Attack Causes: वेब सीरीज ‘पंचायत’ के एक्टर आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। जानें सिगरेट छोड़ना क्यों मुश्किल होता है, इससे क्या नुकसान होते हैं और छोड़ने के क्या फायदे मिलते हैं। एक्सपर्ट्स से जानिए।

SOURCE- NEWS 24

Heart Attack Causes: हाल ही में मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के एक्टर आसिफ खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद अब उन्होंने सिगरेट से पूरी तरह दूरी बना ली है। यह फैसला उनके जीवन का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ है। आसिफ ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे कहते हैं कि आज अपने दोस्तों के साथ इस बात को साझा करना जरूरी था। साथ ही, उन्होंने बोला कि कैसे अस्पताल के बिस्तर ने उन्हें सिखाया कि क्यों जीवन जरूरी है। क्या आप जानते हैं सिगरेट छोड़ना शराब से भी ज्यादा मुश्किल होता है? आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

सिगरेट कितनी खतरनाक है?

सिगरेट में निकोटीन मुख्य नशीला पदार्थ होता है जिससे दिमाग में डोपामिन रिलीज होता है। स्मोक करने से तुरंत अच्छा महसूस होता है लेकिन धीरे-धीरे यह लत बन जाती है। इसकी लत बहुत खतरनाक हो सकती है। सिगरेट पीने से दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। ये हमारे दिल की धमनियों को संकरा बना देता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। सिगरेट दिल की बीमारी के अलावा, कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों की भी वजह बनता है।

विज्ञापन

क्यों सिगरेट छोड़ना मुश्किल?

मुंबई के पल्मोनोलॉजी, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी और लंग ट्रांसप्लांट के निदेशक डॉक्टर समीर गरदे बताते हैं कि शराब पीने की लत से कही ज्यादा मुश्किल और जानलेवा सिगरेट पीना होता है। इसकी लत से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग एकदम सिगरेट छोड़ते हैं, उन्हें पहले 8 दिन काफी परेशानियां होती हैं। इसके बाद 9वें दिन से उन्हें थोड़ा सही महसूस होता है क्योंकि तब तक उसका शरीर इससे दूरी को समझने लग जाता है।

विज्ञापन

सिगरेट छोड़ने पर क्या-क्या समस्याएं होती हैं?

  • कब्ज।
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं।
  • बेचैनी और घबराहट होना।
  • गुस्सा और चिड़चिड़ापन।
  • मूड स्विंग्स

सिगरेट छोड़ने के बाद क्या लाभ होंगे?

डॉक्टर बताते हैं कि सिगरेट छोड़ते ही इंसान का ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने लगता है। शरीर में बन रहा खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सिगरेट न पीने से कम होने लगता है। कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि हार्टबीट भी सामान्य होने लगी है। सिगरेट छोड़ने के 6 महीने बाद आपको हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होने लगेगा। साथ ही आपको सांस लेने में और व्यायाम करने में भी मदद मिलती है। धीरे-धीरे कैंसर, स्ट्रोक और हार्ट चोकिंग की समस्या भी दूर होने लगेगी।

एक्टर ने भी शेयर किए कुछ टिप्स

वे कहते हैं कि शहर की चकाचौंद और यहां के लोगों की बातों में आकर चाय से ब्लैक कॉफी न पिएं। दरअसल, ये कॉफी लाभदायक है लेकिन सबके लिए नहीं है। अपने दोस्तों से रोज मिलें और 20-30 रुपये वाली चीजों से दूरी बनाओ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ