हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Healthy Sanck: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं चटपटे पपीता कटलेट, स्नैक में जरूर करें ट्राई

विज्ञापन
Papaya Cutlet

How To Make Papaya Cutlet: पपीता एक ऐसा फल है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना सुबह खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी सारी समस्याओं से बचे रहते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपके शरीर में डायबिटीज का स्तर कंट्रोल में बना रहता है।

इसके अलावा इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करने में मदद मिलती है जिससे आपको वजन घटाने में आसानी होती है। इसलिए आमतौर पर पपीते को लोग सलाद, जूस या स्मूदी के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं।

अभी पढ़ें – Reading Habit Health Benefits: किताबे ज्ञान को बढ़ने के साथ ही आपको रखती हैं कई बीमारियों से दूर, जानें कैसे

लेकिन क्या कभी आपने पपीते के कटलेट बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पपीता कटलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पपीता कटलेट स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है, तो चलिए जानते हैं पपीता कटलेट (How To Make Papaya Cutlet) बनाने की विधि-

पपीता कटलेट बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम कच्चा पपीता
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 कप ब्रेड चूरा
  • 2 चम्मच बेसन
  • तलने के लिए तेल

अभी पढ़ें – Papaya Halwa Recipe: पाचन तंत्र को बेहतर बनाएं रखता है पपीते का हलवा, ये रही टेस्टी रेसिपी

पपीता कटलेट कैसे बनाएं? (How To Make Papaya Cutlet)

  • पपीता कटलेट बनाने के लिए आप सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से छील लें।
  • फिर आप इसको अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद आप पपीते में गरम मसाला, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन पेस्ट को डालें।
  • फिर आप इसमें बेसन डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और गाढ़ा मिक्चर तैयार कर लें।
  • फिर आप तैयार मिक्चर के कटलेट के आकार में बना लें।
  • इसके बाद आप इनको ब्रेड के चूरे में अच्छी तरह से लपेट लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल को डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इस गर्म तेल में कटलेट डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके टेस्टी पपीता कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इसको सॉस या चटनी से साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें