Khana Banane Ke liye Konsa Tel Istemal Kare: आज के समय में हेल्दी रहने के लिए सही तेल का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है. रोजाना इस्तेमाल होने वाला तेल अगर गलत हो, तो इसका सीधा असर दिल, पाचन और वजन पर पड़ता है. ऐसे में लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि आखिर खाना बनाने के लिए कौन-सा तेल सबसे बेहतर है. योग गुरु बाबा रामदेव का मानना है कि देसी और पारंपरिक तेलों का इस्तेमाल सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं बाबा रामदेव के अनुसार किस तेल में खाना बनाने से शरीर को ज्यादा लाभ मिल सकता है. उनका कहना है कि तेल भारतीय रसोई और शरीर के नेचर के हिसाब से होना चाहिए. यहां जानिए आप खाना बनाने से लेकर सिर में लगाने के लिए किस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- यूरिन का नॉर्मल कलर कैसा होता है? डॉक्टर ने बताया पेशाब का कौन सा रंग हानिकारक है
बाबा रामदेव के अनुसार कौन सा तेल है सबसे बेहतर?
- बाबा रामदेव का कहना है कि खाना बनाने के लिए तिल का तेल या सरसों का तेल फायदेमंद हो सकता है. अगर आप सरसों का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो कच्ची घानी का ही खरीदें, क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.
- बाबा रामदेव का कहना है कि तेल हमेशा रसोई और शरीर की प्रकृति के हिसाब से होना चाहिए. सरसों का तेल ना सिर्फ खाना बनाने के लिए, बल्कि सिर और शरीर पर लगाने के लिए भी फायदेमंद होता है. आप तिल का तेल, नारियल का तेल या बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- बाबा रामदेव रिफाइंड तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर कमजोर होता है और अंदर से शरीर कमजोर हो जाता है. यह तेल बालों के लिए भी अच्छा नहीं है. बालों पर लगाने के लिए आप सरसों का तेल या कैश किंग तेल इस्तेमाल कर सकते हैं.
- हेल्दी रहने के लिए आप मूंगफली का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप साउथ इंडियन खाना बनाना चाहते हैं तो आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए. बेहतर होगा कि आप घर पर ही तेल निकालकर इस्तेमाल करें.
घर में तैयार तेल बनाने के फायदे
- दिल को रखे स्वस्थ
- जोड़ों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
- पाचन तंत्र मजबूत होना
- इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
- स्वाद के साथ सेहत का खजाना
सिर पर होममेड तेल लगाने से भी मिलते हैं ये फायदे
- सिर दर्द से राहत
- बालों का झड़ना बंद होना
- डैंड्रफ कम होना
- ठंड से राहत मिलना
- दोमुंह बालों का कम होना
किस तेल से परहेज करना चाहिए?
बाबा रामदेव ने रिफाइंड और ज्यादा प्रोसेस्ड तेलों से परहेज करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि इनमें पोषक तत्व कम और केमिकल प्रोसेसिंग ज्यादा होती हैं, जिससे शरीर सुस्त होता है. बेहतर होगा कि आप घर के बने या शुद्ध सरसों का तेल इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- रात के समय ही क्यों आती है सूखी खांसी? यहां जानिए इस Dry Cough से कैसे मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
36 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines