हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: सुबह सिर्फ ये 2 काम रखेंगे आपको फिट, योग गुरु डॉ हंसा के पॉडकास्ट में खुलासा

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छी आदतों का पालन करना जरूरी होता है। डॉक्टर हंसा ने बताया कि आयुर्वेद में क्या करने से इंसान जिंदगीभर फिट और बीमारियों से दूर रहेगा।

विज्ञापन
EARLY MORNING Health Tips

Health Tips: हमारी आदतें और जीवनशैली ऐसी होनी चाहिए कि हम हमेशा स्वस्थ रहें और बीमार न पड़ें। हेल्दी रहने का मतलब है दवाओं और डॉक्टरों से दूर रहना, लेकिन यह तब ही संभव है, जब हम अच्छी दिनचर्या अपनाएंगे और अच्छा खान-पान रखेंगे। खाने और सुबह की आदतों का हमारी सेहत पर खासा असर पड़ता है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत सेहतमंद तरीके से करेंगे, तो बीमारियों से भी बचें रहेंगे और हमेशा स्वस्थ भी रहेंगे। अच्छा लाइफस्टाइल न सिर्फ बीमारियों से बचाएगा, बल्कि अच्छी आदतें हमें दिन भर के लिए भी ऊर्जा प्रदान करेंगी। डॉक्टर हंसा ने बताया कि सुबह सिर्फ ये 2 काम करने से कैसे आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं।

डॉक्टर हंसा योगेंद्र एक आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट और योग गुरु हैं, जो एक यूट्यूब पेज भी चलाती हैं। उन्होंने एक लेटेस्ट पॉडकास्ट शो में खुलासा किया कि हर कोई स्वस्थ रह सकता है, अगर वह रोज सुबह ये दो काम कर लें।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

क्या है यह काम?

डॉक्टर हंसा योगेंद्र के अनुसार सुबह जल्दी उठना सबसे जरूरी है। इसलिए, सभी लोगों को सूर्योदय तक जग जाना चाहिए। इसके बाद सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने के कई फायदे हैं, जैसे कि गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बैलेंस होता है। पानी पीने से शरीर के और मुंह के टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में आसानी होती है। गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। इसलिए सबसे पहले सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।

आंवला है मॉर्निंग सुपरस्टार

आंवला सबसे पावरफुल फूड है, जो सुबह के समय खाया जाए, तो इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। 1 गिलास गुनगुना पानी पीने के बाद आपको 1 और गिलास गुनगुना पानी लेना होगा, उसके बाद इसमें 1 चम्मच आंवला का पाउडर मिलाएं। यह पाउडर आपको खुद अपने घर में ही तैयार करना है। इसके बाद 1 स्पून हल्दी पाउडर मिलाएं। हल्दी भी इम्यूनिटी और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है। डॉक्टर हंसा बताती हैं कि आप इसमें दालचीनी का पाउडर भी मिला सकते हैं, इससे यह ड्रिंक और भी ज्यादा फायदेमंद बन जाती है। नींबू का रस स्वाद के साथ विटामिन-सी देगा, इसे भी मिलाना फायदेमंद होगा। जो पुरुष किसी भी तरह की शारीरिक कमजोरी से पीड़ित हैं, वे अश्वगंधा का पाउडर भी 1 चम्मच मिला सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर को कई प्रकार से लाभ होता है। इसलिए ये 2 काम सुबह जरूर करें- पहला 1 गिलास गुनगुना पानी और फिर 1 गिलास यह हॉट ड्रिंक पिएं।

विज्ञापन

चाय-कॉफी से परहेज

डॉक्टर हंसा कहती हैं कि सुबह की आदतों के सबसे बड़े दुश्मन चाय और कॉफी हैं, खासतौर पर दूध और रिफाइंड शुगर से बनी हुई। कभी भी खाली पेट इन चीजों का सेवन न करें, इससे एसिडिटी, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। साथ ही, चाय और कॉफी पीने से शरीर में आयरन और मिनरल्स की कमी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola