बच्चे को खांसी जुकाम हो जाए तो उसे क्या खिलाएं? डॉक्टर ने बताया कौन से फूड्स दूर करेंगे Cough-Cold

Baby Cold Cough: अगर आपके बच्चे को भी खांसी या जुकाम हो गया है तो उसे पीडियाट्रिशयन के बताए कुछ फूड्स खिलाए जा सकते हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन चीजों से बच्चे को आराम महसूस होता है.

Cold Cough

खांसी और जुकाम में बच्चों को क्या देना चाहिए? Image Credit - Freepik

Foods For Kids With Cough Cold: जाती हुई गर्मियां और आती हुई सर्दियां खांसी और जुकाम की वजह बनती हैं. बच्चे इस सर्दी-जुकाम की चपेट में बड़ों के मुकाबले ज्यादा तेजी से आते हैं. ऐसे में बच्चे की सही देखरेख जरूरी है जिससे रिकवरी तेजी से हो सके. लेकिन, अक्सर ही यह समझने में दिक्कत होती है कि खांसी जुकाम में बच्चे को क्या खिलाना चाहिए. आपकी इस उलझन को दूर कर रहे हैं बच्चों के डॉक्टर पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता. डॉक्टर ने ऐसे 8 फूड्स के बारे में बताया है जो खांसी या जुकाम से परेशान बच्चे को खिलाने चाहिए. आप भी जानिए.

विज्ञापन

खांसी जुकाम में बच्चे को क्या खिलाना चाहिए

हल्दी वाला दूध – बच्चे को औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी दे सकते हैं. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. हल्दी को दूध में डालकर हल्दी वाला दूध (Haldi Wala Doodh) बच्चे को देने पर खांसी-जुकाम या मौसमी दिक्कतें कम होने में असर दिखता है.

विज्ञापन

चिकन सूप – खांसी और जुकाम में बच्चों को चिकन सूप भी दिया जा सकता है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर में एंटी-बॉडीज के प्रोडक्शन को बढ़ाता है.

अदरक वाला लेमोनेड – नींबू पानी में अदरक के टुकड़े डालकर बच्चे को दिया जा सकता है. इससे शरीर को विटामिन सी मिलता है.

विज्ञापन

पालक और चीज का परांठा – पालक में विटामिन ई और विटामिन सी होता है. पालक और पनीर का परांठा बच्चे की सेहत के लिए अच्छा है और खांसी-जुकाम से उसे राहत भी दिलाता है.

सब्जी वाली खिचड़ी- बच्चे को वेजीटेबल खिचड़ी दी जा सकती है. इसे दाल और सब्जियां डालकर पकाएं. यह प्रोटीन और फाइबर की भी अच्छी स्त्रोत होती है.

विज्ञापन

गार्लिक ब्रेड स्टिक्स – डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को गार्लिक ब्रेड स्टिक्स खिलाए जा सकती हैं. लहसुन (Garlic) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इसीलिए बच्चे की सेहत को इससे फायदे मिलते हैं.

गाजर और अदरक का सूप – गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन सी होते हैं. वहीं, अदरक (Ginger) से शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं. ऐसे में गाजर और अदरक का सूप बच्चे की सेहत के लिए अच्छा है.

विज्ञापन

शहद और बादाम के एनर्जी बॉल्स – शहद में सूदिंग गुण होते हैं और बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं. इसीलिए शहद और बादाम की एनर्जी बॉल्स बनाकर बच्चे को खाने के लिए दी जा सकती हैं.

ये चीजें देने से करें परहेज

विज्ञापन

बच्चे को खांसी-जुकाम हो तो उसे तले हुए और ज्यादा तेल वाले फूड्स देने से परहेज करें. इसके अलावा, बच्चों को शुगरी फूड्स यानी जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें ना दें. इससे इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है. बच्चे को कैफीन देने से भी परहेज करना चाहिए. पैकेटबंद प्रोसेस्ड फूड्स, खट्टी चीजें और तीखी चीजें बच्चे को ना दें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ