घी और दूध खाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलती? लिवर एक्सपर्ट से समझिए

Liver Health Tips: दूध और घी दोनों फूड आइटम हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का सेवन करने की सलाह डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट से लेकर एक्सपर्ट भी देते हैं। मगर लिवर के रोगियों को घी और दूध का सेवन सावधानी से करना चाहिए। जानिए क्यों।

Liver Health Tips

Liver Health Tips

Liver Health Tips: लिवर का काम शरीर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसमें कोई परेशानी हो जाए, तो इसकी कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है। लिवर खाना पचाने, बॉडी डिटॉक्स से लेकर शरीर में एनर्जी बनाए रखने का काम करता है। लिवर में सूजन, जिसे फैटी लिवर डिजीज भी कहते हैं, इसमें खाने-पीने को लेकर कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं। दरअसल, यह रोग अक्सर तेल और घी वाला तला हुआ खाना खाने से होता है। लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरीन बताते हैं कि दूध और घी को कैसे खाना चाहिए, ताकि लिवर पर कोई असर न पड़े। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

डॉक्टर शिव कुमार सरीन, देश के एक जाने-माने लिवर एक्सपर्ट और गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं। वे कई सालों से देश के लोगों की सेवा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे के कॉनक्लेव में दूध और घी को लेकर कुछ बातें लोगों के बीच क्लियर की हैं।

विज्ञापन

दूध और घी कैसे खाएं?

घी और दूध दोनों ही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, अगर इनका सेवन सही तरीके से किया जाए, तो दोनों को मिलाकर भी खाना फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इनका सेवन सही मात्रा में और सही समय पर किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

घी और दूध का सही तरीका

घी और दूध, इन दोनों का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए। जब आप घी खाते हैं, तो यह पचने में समय लेता है और दूध जल्दी पचता है। इनके मिश्रण से मेटाबॉलिज्म पर दबाव पड़ता है। इसलिए, इन्हें अलग-अलग समय पर खाना बेहतर होता है।

milk benefits

photo credit-freepik

विज्ञापन

लिवर के रोगी कैसे खाएं?

डॉक्टर सरीन बताते हैं कि घी और दूध, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन दूध और घी खाने के बाद अगर आप शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इसका दुष्प्रभाव लिवर पर पड़ता है। घी और दूध दोनों, लिवर में फैट को जमा करते हैं। इस फैट को कम करने के लिए ही शरीर को एक्टिव रखना चाहिए। साथ ही, पुराने लोगों के तौर-तरीकों के बारे में डिस्कस करते हुए डॉक्टर कहते हैं कि गांव के लोग घी और दूध के साथ गुड़, मूली जैसे फूड्स का सेवन भी करते थे, जो लिवर की बीमारियों को कम करते हैं, साथ ही, दूध और घी से होने वाले प्रभावों को भी कम करते हैं।

किन लोगों को घी और दूध साथ खाना चाहिए?

  1. प्रेग्नेंट महिलाओं को दोनों का मिश्रण पीना चाहिए।
  2. कब्ज से पीड़ित लोगों को भी दूध और घी साथ लेना चाहिए।
  3. पाचन संबंधी रोगों से बचाव के लिए भी दूध के साथ घी मिलाकर पीना चाहिए।
  4. खांसी-जुकाम से बचने के लिए दूध के साथ घी पीना चाहिए।
  5. अच्छी नींद के लिए भी घी और दूध साथ पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ