आज के समय में हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं. प्लेट में सब्जियां, फल, प्रोटीन और साबुत अनाज शामिल करना जरूरी है, लेकिन अच्छी सेहत सिर्फ खाने से तय नहीं होती. आपकी लाइफस्टाइल, एक्टिविटी , नींद, स्ट्रेस और हाइजीन भी हेल्थ पर असर डालते हैं. AIIMS की डाइटेटिक्स सर्विस भी कई बीमारी को रोकने के लिए मुहीम चलाती है. संस्थान की हेल्थ गाइडलाइंस में बैलेंस डाइट के साथ एक्सरसाइज, वजन पर कंट्रोल करना और स्ट्रेस कम करने जैसी लाइफस्टाइल पर जोर दिया जाता है. आप भी अपनी इन लाइफस्टाइल पर जोर दे सकते हैं और वो क्या है आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- ऑफिस के बाद सिर में रहता है तेज दर्द? स्वामी रामदेव के इस आयुर्वेदिक उपाय से मिल सकती है राहत
सिर्फ हेल्दी खाना काफी नहीं
अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन पूरा दिन बैठे रहते हैं, नींद पूरी नहीं लेते या लगातार स्ट्रेस में रहते हैं तो सिर्फ डाइट के भरोसे पूरी सेहत बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल में खाने के साथ-साथ रोज की आदतों पर भी ध्यान देना है.
रोज कम से कम 30 मिनट एक्टिव रहना
लंबे समय तक बैठे रहना शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इसलिए अपनी उम्र और वक्त के हिसाब से वॉक करें. रोज वॉकिंग करना, योग करना, साइकिलिंग या दूसरी एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाया जा सकता है. AIIMS की प्रिवेंशन गाइडलाइंस में भी एक्सरसाइज पर जोर देने की बात कही है.
पानी पीना न भूलें
शरीर को पूरी तरह से पानी मिलना भी हेल्दी रूटीन का हिस्सा है. एम्स के डाइटेटिक्स डिपार्टमेंट की एक हेल्थ-एजुकेशन में रोजाना पानी पीने की सलाह दी गई है. हालांकि, पानी की जरूरत हर इंसान की अलग हो सकती है. यह जरूरत मौसम और हेल्थ के हिसाब से अलग हो सकती है. इसलिए सिर्फ प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय पूरे दिन रोजाना रूप से पानी पीने की आदत रखें.
नींद को भी दें उतनी ही अहमियत
हेल्दी लाइफस्टाइल में नींद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रोज अलग-अलग समय पर सोना, देर रात तक स्क्रीन देखना और नींद का समय लगातार कम होना आपकी दिनचर्या को इफेक्ट कर सकता है. कोशिश करें कि सोने और जागने का समय लगभग तय रहे और सोने से पहले मोबाइल या दूसरे स्क्रीन डिवाइस का इस्तेमाल कम करें.
स्ट्रेस कम करना भी है जरूरी
लगातार स्ट्रेस भी हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा नहीं है. एम्स की प्रिवेंशन गाइडलाइंस में स्ट्रेस को दिल से संबंधित चीजों को दूर रखने के लिए एक्सरसाइज और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटी पर भी ध्यान देना जरूरी है. दिन में कुछ समय अपने लिए निकालना, वॉक करना, योग या मेडिटेशन करना और आराम करना भी स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद कर सकता है.
खाने के साथ फूड हाइजीन का रखें ध्यान
पौष्टिक खाना तभी फायदेमंद है जब वह सेफ तरीके से तैयार और स्टोर किया गया हो. खाना बनाने से पहले हाथ धोना, कच्चे और पके भोजन को अलग रखना, खाने को अच्छी तरह पकाना और साफ बर्तनों का इस्तेमाल करना जरूरी है. यानी क्या खा रहे हैं, कैसे तैयार कर रहे हैं या कैसे खा रहे हैं. यह भी बहुत ही मायने रखता है.
हेल्दी रहने का मतलब सिर्फ वजन कम करना नहीं
हेल्दी रहने का मतलब सिर्फ पतला दिखना नहीं है. अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट, अच्छी नींद, स्ट्रेस और खानपान से जुड़ी आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसलिए आपको सिर्फ खानपान या हेल्दी खाने पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें और खुद को हेल्दी रखें.
इसे भी पढ़ें- कम उम्र में फैटी लिवर? बिना शराब पिए भी लिवर क्यों हो रहा है डैमेज, जानिए शुरुआती संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 hr agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 hr agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
5 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
6 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
10 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines