हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women Health Tips: महिलाएं अपनी सेहत से न करें लापरवाही! जान लें ये 4 जरूरी बातें

विज्ञापन
women health

Women Health Tips: रोजमर्रा की आपाधापी भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल की वजह से सेहत की अनदेखी एक आम समस्या है। अच्छी सेहत के लिए कुछ बातों का जानना बहुत जरूरी है। हालांकि, महिलाएं परिवार के हर मेंबर का अपने से ज्यादा ही ख्याल रखती हैं। लेकिन इसके चलते वे अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देती हैं। यही वजह है महिलाओं को कई तरह की सेहत की समस्याओं से जूझना पड़ता है।

महिलाएं अपनी सेहत का रखें ख्याल 

बोन हेल्थ- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों पर असर पड़ने लगता है। मां बनने के बाद कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना स्वाभाविक है। 40 के बाद बोन हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।

डेंटल हेल्थ- महिलाएं अपने चेहरे के साथ साथ होंठों पर तो ध्यान देती हैं लेकिन दांतों व मसूढ़ों पर नहीं। पायरिया, मुंह से गंध आना या दर्द से बचने के लिए दिन के अलावा रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए।

विज्ञापन

गैस्ट्रिक हेल्थ- पेट की तकलीफें जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस बनना अधिक चटपटा खाना खाने से होती हैं। आए दिन फास्ट रखना, कहीं न कहीं मेटाबॉलिज्म पर असर करता है। इसलिए ज्यादा तेस और मसालें से बना खाना नहीं खाना चाहिए।

हार्मोनल हेल्थ- महिलाओं में पीरियड होने के साथ साथ हॉर्मोन्स में उतार चढ़ाव होना आम है। हार्मोनल असंतुलन इनफर्टिलिटी या पीसीओएस का कारण बनता है। कोई भी हेल्थ से जुड़ी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Women Health Care: पीरियड्स के दौरान क्यों होता है चिड़चिड़ापन? जानें इसके लक्षण और कारण

महिलाओं की कुछ और आदतें खराब होती हैं

  • बचा-खुचा खाना खा लेना
  • पूरी नींद न लेना
  • यूरिन रोक कर रखना

महिलाएं सेहत का ऐसे रखें ख्याल

वर्कआउट- घर और बाहर के कामों में सेहत पर ध्यान नहीं रहता है। इसलिए सुबह उठकर कुछ देर का वर्कआउट करें। योगा, वॉकिंग, जॉगिंग करनी चाहिए।

विज्ञापन

प्रोटीन डाइट लें- डाइट में हमेशा प्रोटीन की मात्रा को कम न करें। अपने खाने एक कटोरी दाल रोज खाने की आदत डालें और इसके साथ सब्जियां, जिनमें खूब फाइबर हो।

फल और सब्जियां खाएं- सीजन के हिसाब से फल और सब्जियों को न भूलें और हमेशा खाने में शामिल करें। जब भी टाइम मिलें एक फल जरूर खाएं।

विज्ञापन

फिश और अंडे खाएं- अगर आप नॉनवेज खाती हैं तो खाने में फिश और अंडे भी शामिल कर सकती हैं। और आप नॉनवेज नहीं खाती हैं तो खाने में पनीर, सोयाबीन जैसी चीजों को शामिल करें।

दूध पिएं- कुछ महिलाओं में दूध पीने की आदत हटा लेती हैं। जबकि बढ़ती उम्र में हड्डियों पर सबसे ज्यादा असर होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola