Health Tips: मौसम के बदलते ही बच्चों की इम्यूनिटी पर सबसे पहले असर पड़ता है, जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. नाक बंद होना, छींक आना, चिड़चिड़ापन और भूख कम लगना ये सभी लक्षण बच्चे को परेशान कर देते हैं. ऐसे में माता-पिता के लिए यह समझना जरूरी हो जाता है कि बच्चे की सेहत का ख्याल कैसे रखा जाए. अगर आपका बच्चा भी बार-बार जुकाम का शिकार हो जाता है, तो चिंता की बात नहीं है. आइए जानते हैं एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में, जिसे रोजाना पिलाने से बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत होगी और सर्दी-जुकाम से राहत भी मिलेगी.
इस तरह बनाएं ड्रिंक | How To Make The Drink
बच्चे को सर्दी-जुकाम में राहत दिलाने के लिए आप इस ड्रिंक को बना सकते हैं, जिसे बनाने के लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी जैसे कि लहसुन, नींबू, दालचीनी, सौंफ और शहद. अब इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पतीले में पानी को गरम करने रखें. जब पानी उबल जाए, तो उसमें लहसुन की 2 कलियां, दालचीनी और सौंफ डालें. फिर इसे कम से कम 25 मिनट तक उबलने दें. जैसे ही पानी उबल जाए, आप इसे छान लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें. बस इस तरह से आपका ड्रिंक रेडी हो जाएगा.
इस तरह करें ड्रिंक का सेवन | How To Consume The Drink
आप इस ड्रिंक को दिन में कम से कम 2-3 बार बनाकर बच्चे को पिला सकते हैं. इससे आपके बच्चे का जुकाम ठीक हो जाएगा, साथ ही गले में दर्द से भी राहत मिलेगी. लेकिन ध्यान रहे कि इस ड्रिंक का ज्यादा सेवन न करें. बस दिन में 2-3 बार ही बच्चे को पिलाएं.
बच्चों के लिए इस ड्रिंक के फायदे
यह घरेलू ड्रिंक बच्चों के लिए पूरी तरह प्राकृतिक और फायदेमंद है. इसमें मौजूद लहसुन बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है. दालचीनी और सौंफ शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक होता है. नींबू में मौजूद विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जबकि शहद गले की खराश को शांत करने और खांसी को कम करने में मदद करता है. यह ड्रिंक बच्चे के शरीर को ऊर्जा देती है, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और ठंड के मौसम में उसे बीमार होने से बचाती है.
ये भी पढे़ं- आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है? Eye Surgeon ने बताया आंख फड़कना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
6 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
10 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
12 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
15 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
15 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines